Latest

Weather Update: देश के सबसे गर्म शहरों में तीसरे नंबर पर खजुराहो, पारा 45.2 डिग्री

Weather Update: देश के सबसे गर्म शहरों में तीसरे नंबर पर खजुराहो, पारा 45.2 डिग्री

वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर तीन मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। हवा का रुख भी लगातार पश्चिमी बना हुआ है। वातावरण में नमी कम रहने के कारण तापमान भी बढ़ा हुआ है।

इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेश के 22 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया। वहां लू भी चली। खजुराहो देश के सबसे गर्म शहरों में तीसरे नंबर पर आ गया।

45.9 डिग्री सेल्सियस के साथ उप्र का झांसी पहले नंबर पर रहा। उधर, मंगलवार को सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक सागर में नौ, दमोह में दो, सिवनी में एक मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। जबकि भोपाल, ग्वालियर में बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कटनी में उमस भरा  गर्म मौसम रहेगा।

Back to top button