FEATUREDLatestराष्ट्रीय

Weather: MP के 6 जिलों में तेज बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी कि‍या अलर्ट

Weather: MP के 6 जिलों में तेज बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कि‍या। इमौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम बिगड़ा रहने का अनुमान व्यक्त किया है।  मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम बिगड़ा रहने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के मध्य भाग में बादलों के साथ गरज-चमक और भोपाल, सागर, नर्मदापुरम संभाग सहित इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर जिले के कुछ हिस्सों में वर्षा या गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

पिछले दो दिनों से लगातार छाए बादलों और बूंदाबांदी से दिन के तापमान में गिरावट नजर आ रही है। गुरुवार को कई जिलों के अधिकतम तापमान में एक से सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दमोह, नौगांव, रीवा, सागर, भोपाल, गुना, ग्वालियर, इंदौर, रायसेन, रतलाम और उज्जैन में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। दिसंबर में सामान्य सी रहने वाली सर्दी नए साल के पहले सप्ताह में जोरदार रंग दिखा रही है। पहले दिन से छाए हल्के बादल पिछले दो दिनों से दिन-रात पूरे आसमान को घेरे हुए हैं। कई जिलों में बूंदाबांदी होने से मौसम का मिजाज ही बदल गया है। बादलों के चलते जहां रात का तापमान ऊंचा बना हुआ है, वहीं इन्हीं बादलों और वर्षा के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई है।

भोपाल में आठ साल का सबसे कम दिन का तापमान

राजधानी भोपाल में दिन के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान जहां 23.9 डिग्री सेल्सियस था, वही गुरुवार को यह सीधे सात डिग्री गिरकर 16.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे पूर्व दो जनवरी 2015 की शाम सबसे कम अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यहां आठ साल में सबसे कम तापमान के साथ ही आठ मिमी का आंकड़ा पार कर चुकी वर्षा भी जनवरी के माह में पिछले पांच सालों का रिकार्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है।

Back to top button