मप्र में मौसम का मिजाज बदला छतरपुर, पन्ना, दमोह, कटनी, जबलपुर समेत अन्य जिले बारिश और तेज हवाओं से प्रभावित

807030 untitled 2021 04 16t152358.208

मप्र में मौसम का मिजाज बदला छतरपुर, पन्ना, दमोह, कटनी, जबलपुर समेत अन्य जिले बारिश और तेज हवाओं से प्रभावि

मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है प्रदेश में एक साथ दो दो वेदर सिस्टम एक्टिव हो गए हैं. जिसके चलते अगले दो दिनों तक राज्य के 13 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का असर देखने को मिल सकता है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम -मौसम विभाग के मुताबिक, कई जिलों में नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होने से हल्की-फुल्की बूंदाबांदी देखने को मिल रहा है. इस वजह से तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रहा है. वहीं, कई जिलों में बादल भी छाए हुए हैं. फिलहाल अलग-अलग संभागों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का दौर देखने मिल रहा है.

इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश -मौसम विभाग के मुताबिक, छतरपुर, पन्ना, दमोह, कटनी, जबलपुर समेत अन्य जिले बारिश और तेज हवाओं से प्रभावित हो सकते हैं. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है.

 

दो दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दो दिनों तक यानी 22 मार्च तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐस ही रहने वाला है. इस दौरान शहडोल और जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है, तो वहीं ओले गिरने की भी आशंका हैं.

गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट -जबलपुर, मंडला समेत एमपी के 13 जिलों में हल्की बारिश का असर देखने को मिल सकता है. ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, शहडोल, चंबल और सागर संभाग में 20 और 21 मार्च को तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश होने का अलर्ट है.

इसे भी पढ़ें-  खजुराहो सांसद वीडी शर्मा की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक 24 अक्टूबर को, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की होगी समीक्षा

मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और ट्रफ की वजह से प्रदेश में मौसम बदला है. इसके प्रभाव से अगले कुछ घंटे के दौरान बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है. शहडोल और दक्षिण उमरिया में मध्यम गरज के साथ बारिश (हवा की गति 50 किमी प्रति घंटे तक) होने की संभावना है.

इन संभागो में बारिश का असर
मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 22 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा. इसके प्रभाव पाल, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में ही दिखाई देगा. इसके चलते उत्तरी अनूपपुर, बांधवगढ़, उत्तरी छिंदवाड़ा, उत्तरी डिंडोरी, पूर्वी जबलपुर, दक्षिण-पश्चिम नरसिंहपुर, पूर्वी नर्मदापुरम/पचमढ़ी और सिंगरौली में हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

इंदौर-उज्जैन में नहीं होगी बारिश

पश्चिमी विक्षोभ का असर उज्जैन इंदौर और नर्मदापुरम में नहीं दिखाई देगा. इसके चलते यहां बारिश या आंधी की स्थिति नहीं बनेगी.