Saturday, April 25, 2026
Latest:
Latest

Weather Forecast: हवा-बादल ने बढ़ाई गलन, रात चढ़ते ही छाया कोहरा, आज कई इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

Weather Forecast: हवा-बादल ने बढ़ाई गलन, रात चढ़ते ही छाया कोहरा, आज कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी में बृहस्पतिवार की सुबह कोहरा छाया रहा, इसके बाद बादलों ने डेरा डाल लिया।

एक तो धूप की कमी, दूसरे चलती हवाएं गलन का अहसास कराती रहीं। वहीं शाम ढलने के बाद धीरे-धीरे कोहरा बढ़ा, हालांकि यह घना कोहरा नहीं था, लेकिन लोगों को लगा कि इस सीजन में पहली बार रात में कोहरा छाया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दिन के तापमान में क्रमिक गिरावट जारी रहेगी, हालांकि न्यूनतम पारे में कुछ बढ़ोतरी होगी।

मौसम केंद्र पर बृहस्पतिवार दिन का तापमान 22.5 और न्यूनतम पारा 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बादलों के कारण अधिकतम तापमान गिरेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के संकेत मिल रहे हैं। इसके कारण मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर मंडल व दिल्ली एनसीआर के आसपास 23 को बूंदाबांदी के आसार हैं।

खराब मौसम से 13 उड़ानें प्रभावित
कोहरे और खराब मौसम से बृहस्पतिवार को लखनऊ आने वाली 13 फ्लाइटें प्रभावित रहीं। मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2442 दो घंटे से ज्यादा देरी से पहुंची। इससे पहले मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों ने हंगामा किया। दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2017, गोरखपुर की 9आई 809, मुंबई की 6ई 2442, अमृतसर की 6ई 6165 समेत कई फ्लाइटें देरी से आईं और गईं। उधर, एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा सेवा है। इसमें यात्री बिना आईकार्ड दिखाए फेस रिकग्निशन से सीधे भीतर जा सकते हैं। बृहस्पतिवार को इसमें तकनीकी गड़बड़ी से यात्रियों को दिक्कत हुई। एयर इंडिया की दुबई से लखनऊ के बीच की फ्लाइट संख्या आईएक्स 194 तकनीकी कारणों से निरस्त हो गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम