Weather Alert इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन संभाग में अगले तीन दिन अच्छी बारिश का अनुमान

Weather Alert इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन संभाग में अगले तीन दिन अच्छी बारिश का अनुमान

Weather Alert इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन संभाग में अगले तीन दिन अच्छी वर्षा के आसार बन रहे हैं। दूसरी ओर, राजधानी भोपाल में सोमवार को मौसम का मिजाज दिनभर बदलता रहा।

अधिकांश जिलों में उसके बाद तीन से चार दिन तक मध्यम से तेज वर्षा संभव है।वहीं, सोमवार को राजधानी भोपाल और इंदौर समेत कई जिलों में वर्षा हुई। इससे तापमान में नरमी आई।

सुबह प्रदेश के कई शहर के कुछ क्षेत्रों में तेज वर्षा हुई तो कहीं-कहीं सिर्फ बूंदाबांदी हुई। दोपहर के समय तेज धूप भी निकल आई। इससे एमपी का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री पर पहुंच गया था और न्यूनतम पारा 24.4 डिग्री दर्ज हुआ। शहर में अब तक 470.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। यह अब तक के कोटे से 157.1 मिमी ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में शहर में 13.6 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

सोमवार को कई जिलों में वर्षा से इसके संकेत मिल गए। मंगलवार को भी मौसम विभाग ने अधिकांश जिलों में वर्षा का अनुमान जताया है। 19 जुलाई से प्रदेश में अच्छी वर्षा के संकेत मिल रहे हैं।

मध्य प्रदेश में इन दिनों कई मौसम प्रणालियां सक्रिय हुई हैं। मानसून द्रोणिका वर्तमान में बीकानेर, नरमौल, दमोली, लखनऊ, देहरी, रांची और बालासोर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, झारखंड एवं ओडिशा पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना गया है। गुजरात पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात है, साथ ही गुजरात से लेकर केरल तक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने से मध्यप्रदेश में शिथिल पड़ा मानसून फिर सक्रिय होने लगा है। दो दिन बाद बंगाल की खाड़ी में एक और प्रभावी चक्रवात के बनने के संकेत मिले हैं। इस वजह से तीन दिन बाद प्रदेश में अनेक स्थानों पर भारी वर्षा का दौर भी शुरू हो सकता है।

मौसम विज्ञानियों का मानना है, अधिकांश जिलों में उसके बाद तीन से चार दिन तक मध्यम से तेज वर्षा संभव है।वहीं, सोमवार को राजधानी भोपाल और इंदौर समेत कई जिलों में वर्षा हुई। इससे तापमान में नरमी आई। यह क्रम मंगलवार को भी जारी रहेगा।

Exit mobile version