Weather Alert: मध्यप्रदेश में बुधवार से बारिश के आसार, जबलपुर कटनी सहित इन शहरों में हो सकती है झमाझम
cyclone_fan
Mp Weather Alert। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण दक्षिणी मप्र में भी बरसात का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को इंदौर में 18 मिमी. बरसात हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार से शुक्रवार तक भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर संभाग केे कटनी सहित कई जिलों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं।
बंगाल की खाड़ी में बना है गहरा अवदाब का क्षेत्र
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी उदय सरवटे ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब का क्षेत्र तेलंगाना के खम्मम के पास पहुंचकर अवदाब में तब्दील हो गया है। इस सिस्टम के बुधवार को गहरा कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होकर पश्चिम,उत्तर-पश्चिम की दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इससे दो-तीन दिन तक दक्षिणी मप्र में बरसात होगी।