Sunday, April 5, 2026
Latest:
FEATUREDjabalpurkatniLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

Weather : पांच-छह दिसंबर को हो सकती है बूंदाबादी, बढ़ेगी ठंड

भोपाल।
Madhya Pradesh Weather Update प्रदेश सहित भोपाल जिले में 5 से 6 दिसंबर तक हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, 15 दिसंबर तक ठंड इसी तरह बनी रहेगी। इसके बाद कड़ाके की ठंड पड़ने से आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि अरब सागर में कम दबाव का दक्षिण-पश्चमी सिस्टम बना हुआ है, इसका असर मप्र में भी दिखाई दे रहा है। बादल बने हुए हैं, जिसके कारण ठंड का असर कम है। 13 दिसंबर तक बादल साफ हो जाएंगे, इसके बाद ठंड बढ़ना शुरू होगी।

इधर, राजधानी में सुबह हल्का कोहरा और बादल छाए रहे। दोपहर में तेज धूप निकली। लेकिन दोपहर 3 बजे के बाद फिर से बादल छा गए। देर शाम तक ऐसा ही मौसम बना रहा। ऐसा ही मौसम जिले के अन्य क्षेत्रों में भी रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

वहीं, न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। बता दें कि पिछले साल दीपावली के बाद से ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई थी। नवंबर के पहले सप्ताह से ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, अब माह के अंत तक कड़ाके की ठंड होने के आसार नजर आ रहे हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply