VJ Chitra Suicide: तमिल टीवी अभिनेत्री वीजे चित्रा (VJ Chitra) ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। 28 साल की वीजे चित्रा को लोकप्रिय शो ‘पांडियन स्टोर्स’ में मुलई की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। अभिनेत्री को कथित तौर पर तमिलनाडु के नाज़रेथपेट्टई की पांच सितारा होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्टों में कहा गया है कि दिवंगत टीवी अभिनेत्री मंगलवार रात को ईवीपी फिल्म सिटी में शूटिंग खत्म करने के बाद 2:30 बजे अपने होटल के कमरे में लौट आई थीं। वह अपने मंगेतर हेमंत के साथ होटल में रह रही थीं। दोनों ने कुछ महीने पहले सगाई की थी।








