Site icon YASHBHARAT.COM

अनुष्का को लेकर उड़ रहीं अफवाहों पर भड़कीं विराट की बहन, ट्रोलर्स की लगाई क्लास

अनुष्का को लेकर उड़ रहीं अफवाहों पर भड़कीं विराट की बहन, ट्रोलर्स की लगाई क्लास। विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल बाद इतिहास रचते हुए IPL 2025 की ट्रॉफी अपने नाम की है। फैंस के साथ विराट कोहली के परिवारजन भी काफी खुश हैं।

 

अनुष्का को लेकर उड़ रहीं अफवाहों पर भड़कीं विराट की बहन, ट्रोलर्स की लगाई क्लास

अनुष्का को लेकर उड़ रहीं अफवाहों पर भड़कीं विराट की बहन, ट्रोलर्स की लगाई क्लास

इस जीत पर विराट कोहली की बहन भावना कोहली ढींगरा ने इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने भाई और भाभी अनुष्का शर्मा की फोटोज शेयर करके उन्हें बधाई दी है। लेकिन भावना कोहली के पोस्ट पर कुछ ट्रोलर्स ने सवाल उठा दिए हैं, जिसके बाद विराट कोहली बहन ने उन्हें करारा जवाब दिया है।

भावना कोहली के शेयर किया प्यार भरा पोस्ट

विराट की बहन भावना ने ढेर सारी फोटो शेयर की हैं. जिसमें वो रोते और खुशी मनाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- इस रात, इस पल जहां हम इस सपने का जश्न मनाते हैं जिसने हमें रुलाया, हमें हंसाया लेकिन आपने जो इंतजार किया वह बहुत लंबा है। इस पल के हर सेकंड को शांति और एक अजीब शांति के साथ अनुभव करने की जरूरत है कि यह वास्तव में हो गया है। हम सभी भगवान और लाखों फैंस के लिए कितना भी शुक्रिया करें वो कम है जो RCB के साथ हर अच्छे और बुरे समय में खड़े रहे।

 

Exit mobile version