jabalpurLatestमध्यप्रदेश

Viral Video Narmada बुजुर्ग महिला नदी की जलधार पर चलती दिखी, जबलपुर पहुंची तो लग गई देखने वालों की भीड़

Viral Video Narmada एक वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग महिला नदी की जलधार पर चलती दिखाई दे रही है वीडियो वायरल होते ही जबलपुर में नर्मदा भक्तों ने सीधे नर्मदा तट गौरीघाट फिर यहां से लेकर भटौली तक वाहनों और लोगों की जमकर भीड़ लग गई। जब इस मामले का पता चला तो पुलिस गौरीघाट पहुंची और भारी भीड़ के बीच से महिला को अपनी सुरक्षा में ले लिया ।

 

नहीं जानती चमत्कार

महिला का नाम ज्योति बाई रघुवंशी बताया जा रहा है । वह नर्मदापुरम जिले की निवासी है।उसके पति की मौत तीन साल पहले हो चुकी है। घर में दो बेटियां और एक बेटा है, जिनकी शादियां हो गई है। सारी जिम्मेदारियों को निभाने के बाद वह नर्मदा परिक्रमा में निकली हुई है। इसी दौरान किसी ने एक महिला के नर्मदा पर चलने का एक वीडियो वायरल कर दिया । जबकि हकीकत यह है कि उसके पास ना तो कोई चमत्कार है ना कोई सिद्धी है। वह आम इंसानों की तरह मां नर्मदा की परिक्रमा के लिए निकली हुई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वह काफी परेशान है। यहां तक कि अब किसी भी घाट में जाती है तो लोगों की भीड़ पीछे पीछे चली आती है। कई बार लोगों को बताया भी गया कि वह किसी भी तरह का चमत्कार नहीं जानती।

जानकारी के अनुसार महिला नर्मदा परिक्रमा के दौरान बीते शुक्रवार की रात को तिलवाराघाट पहुंची। वहां पहले से ही वीडियो के चलते वृद्धा को लोग पहचान चुके थे लिहाजा भीड़ एकत्रित हो गई।

रात्रि को तिलवाराघाट की नर्मदा आरती में वह शामिल हुई। पुलिस के आने पर भीड़ नियंत्रित हुई। शनिवार की सुबह वे परिक्रमा करते हुए तिलवाराघाट से गौरीघाट की ओर रवाना हुईं। उनके पीछे बड़ी संख्या में श्रद्धालु थे। भीड़ बढ़ने पर वृद्धा को पुलिस की सुरक्षा में उनके आगे की परिक्रमा के मार्ग पर भटौली तक ले जाया गया। वहां एक झोपड़ी में वृद्धा ने विश्राम किया। इसके बाद पुलिस उन्हें उनके पुत्र के पास छोड़ने के लिए नरसिंहपुर ले गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम