Monday, April 6, 2026
Latest:
FEATUREDLatestराष्ट्रीय

BJP नेता की शर्मसार करती वायरल वीडियो, श्मशान घाट में महिला के साथ अर्धनग्न हालत में पकड़ा गया

BJP नेता की शर्मसार करती वायरल वीडियो, श्मशान घाट में महिला के साथ अर्धनग्न हालत में पकड़ा गया। बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन स्थित श्मशान घाट में रंगरलियां मना रहे भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राहुल बाल्मीकि का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि भाजपा नेता श्मशान घाट में एक विवाहित महिला के साथ कार में आपत्तिजनक स्थिति में थे।

बताया जा रहा है कि श्मसान घाट में काफी देर से एक गाड़ी पार्क थी। स्थानीय लोगों ने जब इस कार को देखा तो शक हुआ। स्थानीय लोग जैसे ही कार के पास पहुंचे तो उन्होंने राहुल बाल्मीकि अर्धनग्न अवस्था में देखा। ऐसा में लोगों को शक हुआ और उन्होंने राहुल से कार के दरवाजे खोलने को कहा। जहां उन्होंने राहुल बाल्मीकि को महिला के साथ अर्धनग्न अवस्था में पाया।

इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राहुल बाल्मीकि है और वह कार के अंदर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में अर्धनग्न पकड़ा गया।

वीडियो में राहुल बाल्मीकि को लोगों के सामने माफी मांगते और उनके पैरों में पड़ते हुए देखा जा सकता है। वहीं, उनके साथ मौजूद महिला दुपट्टे से अपना चेहरा छिपाती नजर आ रही है। बताया गया है कि खबर वायरल होते ही भाजपा नेता फरार हो गया।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि