Monday, April 6, 2026
Latest:
FEATURED

VIRAL हो रही सुंदर पिचाई के वोट डालने की तस्वीर, जानिए क्या है सच्चाई

न्‍यूज डेस्‍क। तमिलनाडु में चुनाव के दौरान सुंदर पिचाई द्वारा वोट जालने की तस्वीर वायरल हो रही है। देश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 95 सीटों पर मतदान हो रहा है और इनमें तमिलनाडु की 39, कर्नाटक की 14 सीटें भी शामिल हैं। तमिलनाडु, मणिपुर, त्रिपुरा और पुड्डुचेरी ऐसे राज्य हैं, जहां की सभी सीटों पर वोटिंग पूरी हो जाएगी।

जहां सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग में अब तक कईं दिग्गज वोट डाल चुके हैं वहीं सोशल मीडिया में गूगल सीईओ सुंदर पिचाई की तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर के साथ यह लिखा जा रहा है कि सुंदर पिचाई ने भी तमिलनाडु में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

अब हम आपको बताते हैं इस तस्वीर की सच्चाई। दरअसल, सोशल मीडिया में पिचाई की तस्वीर हैशटैग TNElection2019 और OruviralPuratchi के साथ ट्रैंड करने लगी है। लोग जमकर इसे शेयर कर रहे हैं और लिख रहे हैं कि सुंदर पिचाई ने भी वोट डाला है। यह तस्वीर वायरल हो रही है और इसे 600 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लेकिन सच्चाई कुछ और ही है।

वास्तव में यह तस्वीर दो साल पुरानी है। इस तस्वीर के सोशल मीडिया में वायरल होते ही लोगों ने जहां इसे पसंद कर आगे बढ़ाया वहीं कुछ ने इसे फर्जी करार देते हुए इसकी सच्चाई भी सामने रखी है। दरअसल, सुंदर पिचाई की यह तस्वीर 2017 की है जब वे भारत दौरे पर आए थे। इस दौरान वो खड़गपुर स्थित आईआईटी गए थे जहां अपने पुराने रूम को भी देखा। यूजर अब इसे शेयर कर वोटिंग की बता रहे हैं जो की गलत है।

बता दें कि भारत में दोहरी नागरिकता या विदेशी नागरिकता वाले भारतीयों को वोट डालने का अधिकार नहीं दिया जाता।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply