Latest

बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन: जेल से 500 कैदी फरार, खूंखार आतंकी भी शामिल

बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन: जेल से 500 कैदी फरार, खूंखार आतंकी भी शामिल

बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन: जेल से 500 कैदी फरार, खूंखार आतंकी भी शामिल हैं। भारत की सेना अलर्ट मोड पर है।

लाइव कवरेज देखें

  • बांग्लादेश के लिए सोमवार का दिन बहुत अहम होने जा रहा है।
  • आज सेना प्रमुख की प्रदर्शनकारियों के साथ वार्ता निर्धारित है।
  • अंतरिम सरकार के पीएम हो सकते हैं नोबेल विजेता मो. यूनुस।
  • पूर्व पीएम खालिदा जिया को जेल से रिहा कर दिया गया है।
  • खालिदा जिया 2018 से जेल में हैं। राष्ट्रपति ने किया रिहा।
पूरे देश में सेना तैनात है। सेना प्रमुख साफ कर चुके हैं कि प्रदर्शकारियों की सभी मांगे पूरी की जाएंगी। जल्द अंतरिम सरकार का गठन किया जाएगा। खबर है कि बांग्लादेश में मंगलवार से जिंदगी पटरी पर लौट जाएगी। कर्फ्यू खत्म कर दिया गया है। स्कूल, कॉलेज और ऑफिस भी आज से खुल जाएंगे।

शेख हसीना ने भारत में गुजारी रात

इस बीच, बांग्लादेश से भागकर भारत में शरण लेने वालीं शेख हसीना ने अपनी बहन और बेटे के साथ हिंडन एयरबेस पर राज गुजारी। माना जा रहा है कि उन्होंने इंग्लैंड से राजनीतिक शरण मांगी है, जिसका इंतजार किया जा रहा है। अनुमति मिलने पर वे इंग्लैंड रवाना हो जाएंगी।

कौन बनेगा बांग्लादेश का अलग प्रधानमंत्री

  1. मोहम्मद यूनुस, नोबेल पुरस्कार विजेता
  2. तारिक अनवर, खालिजा जिया के बेटे

आज भारत की संसद में बांग्लादेश पर चर्चा

  • भारत में चल रहे संसद मानसून सत्र के दौरान बांग्लादेश पर चर्चा हो सकती है।
  • पड़ोसी देश के हालात पर बीती शाम से नई दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है।
  • शेख हसीना के भारत में शरण लेने के बाद मोदी कैबिनेट की बैठक भी हुई।
  • नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की थी।
  • बांग्लादेश से सटी करीब 4000 किमी लंबी सीमा से भारत में घुसपैठ का खतरा है।

 

 

 

Back to top button