विंध्य रीजन ग्रुप का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

विंध्य रीजन ग्रुप का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्
कटनी/गत दिवस सत्कार गार्डन परिसर में महाकौशल,विंध्य रीजन का शपथ ग्रहण समारोह विधायक संदीप जायसवाल, के मुख्य अतिथ्यि में तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विनी कासलीवाल संदीप झांझरी इंदौर, अतिरिक्त महासचिव प्रदीप झांझरीवाल,प्रवीण सिंघई, महासचिव विनय अनीता जैन, पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री अलका जैन, सुभाष जैन, डॉ. शिखर जैन, अनूप सिंघई, स.सि.संदीप जैन,स.सि.अनुराग जैन के विशिष्ट अतिथ्य में आयोजित भव्य 6 ग्रुप के एक साथ भव्य ऐतिहासिक शपथग्रहण समारोह में कटनी ग्रुप के निवर्तमान अध्यक्ष श्री संजय जैन, अध्यक्ष श्री सुधीर जैन-पप्पू एवं कटनी रॉयल ग्रुप के निवर्तमान अध्यक्ष अंकित जैन, अध्यक्ष आकेत जैन-सत्कार सहित समस्त ऊर्जावान नव-मनोनित पदाधिकारियों एवं कटनी मेन ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष श्री मगन जैन जी को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई।
महाकोशल-विंध्य रीजन में प्रथम बार 6 ग्रुपों का एक साथ आयोजित यह सुव्यवस्थित शपथग्रहण समारोह अत्यंत सराहनीय रहा। दोनों ही ग्रुपों की महिलाओं एवं बच्चों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मंगलगान एवं स्वागत प्रस्तुति ने कार्यक्रम को एक सुंदर एवं प्रभावशाली शुरुआत प्रदान की।
फेडरेशन के महासचिव एवं शपथविधि अधिकारी विनय अनिता जैन द्वारा अत्यंत सुव्यवस्थित एवं योजनाबद्ध तरीके से सभी 6 ग्रुपों का शपथग्रहण संपन्न कराया गया।
यह गरिमामय आयोजन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल, अतिरिक्त महासचिव प्रदीप झाँझरी, प्रवीण सिंघई एवं रीजन के निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप जैन की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कटनी रॉयल ग्रुप के अध्यक्ष भाई आकेत जैन द्वारा उपलब्ध कराया गया सुंदर एवं सुव्यवस्थित परिसर आयोजन की विशेषता रहा, जहाँ भीषण गर्मी के बावजूद सभी ने आरामदायक वातावरण में कार्यक्रम का आनंद लिया, साथ ही, लजीज एवं विविध स्वादिष्ट व्यंजनों ने कार्यक्रम के समापन सत्र को और भी यादगार बना दिया।
6 ग्रुप के शपथग्रहण आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका कटनी मेन ग्रुप के वरिष्ठ सदस्यों एवं कटनी रॉयल ग्रुप के रॉयल युवा सदस्यों का आपसी तालमेल था, जिसने इस आयोजन को गरिमामयी व् ऐतिहासिक बना दिया । और में इस ऐतिहासिक पल का, एक भव्य आयोजन का साक्षी बना यह मेरे लिए सौभाग्य की बात थी ।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में गौशाला स्थित नवनिर्मित भव्य जिनमंदिर में सभी राष्ट्रीय एवं रीजन पदाधिकारियों द्वारा भगवान श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ जी की शांतिधारा, प्रक्षाल व् श्रीजी का प्रमाजर्न करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। महाकोशल-विंध्य रीजन के अध्यक्ष सीए मनोज जैन के महीनों के श्रम एवं समर्पण, कार्यक्रम को लयबद्ध रूप देने की सशक्त कार्ययोजना, तथा सचिव हेमंत सपना एवं कोषाध्यक्ष सुनील चित्रा घिया जी के समर्पित प्रयासों के परिणामस्वरूप फेडरेशन महासचिव विनय जैन की भावना साकार रूप ले सकी।
पुनः इस उत्कृष्ट एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए समस्त समर्पित आयोजक टीम को हार्दिक बधाई एवं नव-कार्यकाल हेतु मंगलमय शुभकामनाएं कार्यक्रम का संचालन संजय सिंघई, अमित सिंघई, ब्रजेश जैन द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन संस्था के संभागीय उपाध्यक्ष मगन जैन द्वारा किया गया l








