बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सटे गांव में घुसे बाघ को ग्रामीणों ने खदेड़ा, देखें VIDEO
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सटे गांव में घुसे बाघ को ग्रामीणों ने खदेड़ा, देखें VIDEO

Tiger कटनी जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क से सटे बसे गांव में आये दिन बाघ की मूवमेंट होती रहती है अक्सर यहां घटनाओं से भी लोग दहशत में रहते हैं। ऐसा ही आज एक बार फिर हुआ जब एक बाघ घांव बड़वार में घुस गया। बाघ के दिखने की खबर गांव में आग की तरह फैली तो लोग बाहर निकले और बाघ को गांव से बाहर खदेड़ दिया।
उमरिया जिले के बांधवगढ टाइगर रिज़र्व अंतर्गत धमोखर वन परिक्षेत्र के ग्राम बड़वार में रिहायशी क्षेत्र में बाघ की मूवमेंट pic.twitter.com/Lquzs2N3Jt
— yashbharat.com (@yashbharat1) January 30, 2024
दरअसल उमरिया जिले के बांधवगढ टाइगर रिज़र्व अंतर्गत धमोखर वन परिक्षेत्र के ग्राम बड़वार में रिहायशी क्षेत्र में बाघ की मूवमेंट देखा गया जिससे ग्रामीणों मे दहशत का माहौल निर्मित है। हालांकि बाघ को देखने के बाद ग्रामीण एकत्रित होकर उसे जंगल की ओर खदेड़ दिया है पर ग्रामीणों मे दहशत बनी है।








