Sunday, May 17, 2026
Latest:
katni

Vikas Rath Yatra: केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने गांव-गांव घूम रहा विकास रथ

Vikas Rath Yatra: केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने गांव-गांव घूम रहा विकास रथ।  शासन द्वारा जिले में भेजे गए दो विकास रथ जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।

इसी क्रम में विकास रथ मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र बहोरीबंद के अंतर्गत आने वाले ग्रामों बडखेरा, भटगवां, नीमखेडा बडखेरा नीम, किरहाई पिपिरया पहुरिया पौडी पिपरिया उदयपुरा का भ्रमण किया।

इसी तरह विधानसभा क्षेत्र विजयराघवगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम पडखुरी मेहगांव गौरहा जिजनोडी देवराकला में भ्रमण किया जाकर मध्यप्रदेश पर आधारित फिल्म तब और अब, कटनी जि़ले की विकास गाथाए मध्यप्रदेश में केन्द्र सरकार की योजनाएं तब और अब, अद्भुत मध्यप्रदेश जन-सरोकार, वंदे-मध्यप्रदेश महिला सशक्तिकरण, लाड़ली बहना सेना कृषि और सिंचाई, स्व.सहायता समूह और सीखो-कमाओ योजना पर आधारित वीडियो फिल्में दिखाई गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम