FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

vijayraghavgarh mahotsav 2023: विजयराघवगढ़ महोत्सव में बुंदेलखंडी गायक जित्तू खरे बादल ने बांधा समां

vijayraghavgarh mahotsav 2023।  विजयराघवगढ़ के बंजारी मेला ग्राउंड में आयोजित विजयराघवगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन मनोरंजक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के क्रम में कल रात बुंदेलखंडी गायक कलाकार जित्तू खरे बादल और उनकी टीम के द्वारा बुंदेलखंडी गीत, राई नृत्य,बुंदेली लोकगीत, बुंदेली जवाबी मंच, बुंदेली कव्वाली की प्रस्तुतियां दी गईं।

IMG 20230517 WA0007

जित्तू खरे के लोक गीत की एक एक प्रस्तुति पर दर्शक झूम रहे थे उसमें बड़ी संख्या में बूढ़े से लेकर जवानों को देखा गया।

राई लोकगीतों पर थिरक उठे बूढ़े से लेकर जवान

IMG 20230517 WA0010

महोत्सव जीवन में उमंग उत्साह ,मनोरंजन के साथ ही सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देगा :–संजय पाठक

इस दौरान महोत्सव में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक संजय पाठक ने भी कुछ देर कार्यक्रम को देखा इस दौरान उन्होंने महोत्सव कमेटी की ओर से बुंदेलखंडी गायक कलाकार जित्तू खरे का सम्मान किया । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विजयराघवगढ़ महोत्सव पूरे एक माह तक क्षेत्र के लोगों के जीवन में उमंग उत्साह ,मनोरंजन लाने के साथ ही सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता को भी बढ़ावा देने का काम करेगा ।

IMG 20230517 WA0009

इस दौरान देश विदेश में प्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा नृत्य,संगीत,सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाती रहेंगी,स्थानीय प्रतिभागियों की स्टैंड-अप प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है सभी लोग महोत्सव में सपरिवार आएं , परिसर नई-नई फैंसी सामानों से सजी दुकानें ,खान पान के स्टॉल लोगो को खूब लुभा रहें हैं।

IMG 20230517 WA0008

इस दौरान विधायक संजय पाठक,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष उदयराज सिंह, कटनी नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक,रंगलाल पटेल, मनीष मिश्रा,अजय शर्मा,संतोष केवट,प्रमोद सोनी, जयवंत सिंह चौहान,प्रमोद शुक्ला सहित सम्पूर्ण क्षेत्र से आए हजारों लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति को देखा ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम