Sunday, May 17, 2026
Latest:
Latest

विजयपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत को पुलिस ने किया नजरबंद

विजयपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत को पुलिस ने किया नजरबंद। पुलिस ने पहले कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा को नजरबंद किया था। इसके बाद पुलिस ने अब भाजपा प्रत्याशी व वन मंत्री रामनिवास रावत को नजरबंद कर लिया। रामनिवास रावत काे एसडीओपी कार्यालय में रखा गया है। उल्लेखनीय है कि विजयपुर क्षेत्र में उपचुनाव के मतदान से पहले फायरिंग की घटनाएं हुई हैं। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी के नजरबंद होने के बाद कांग्रेसियों ने भाजपा प्रत्याशी को नजरबंद करने की मांग की थी!

भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत ने अपने गांव सुनवई में मतदान किया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने पुलिस कस्टडी में अपने गांव के मतदान केंद्र पर वोट डाला।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि