Site icon Yashbharat.com

ऑपरेशन “शिकंजा” के तहत विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्यवाही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप सहित ई-रिक्शा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

IMG 20260131 WA0083

ऑपरेशन “शिकंजा” के तहत विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्यवाही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप सहित ई-रिक्शा जब्त, आरोपी गिरफ्ता

कटनी- पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) विजयराघवगढ़ वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना विजयराघवगढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन “शिकंजा” के अंतर्गत अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

इसी क्रम में निरीक्षक रीतेश शर्मा, थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 30/31 जनवरी की दरम्यानी रात थाना क्षेत्र के ग्राम बेलापुर मेन रोड पर एक संदिग्ध ई-रिक्शा ऑटो क्रमांक MP-21-ZG-3246 को रोककर चेक किया गया। चेकिंग के दौरान ई-रिक्शा में सवार सचिन गुप्ता, अभिषेक गुप्ता निवासी – ग्राम अमेहटा, थाना कैमोर के कब्जे से अवैध रूप से परिवहन की जा रही अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

जप्त मशरूका में 06 कार्टून गोवा अंग्रेजी शराब – कुल 300 पाव (54 लीटर) कीमत ₹ 30,000, 1 कार्टून रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब – 12 बोतल (09 लीटर) कीमत ₹ 14,400/- कुल शराब – 63 लीटर कुल कीमत – ₹ 44,400, प्रयुक्त ई-रिक्शा ऑटो की कीमत – लगभग ₹ 2 लाख की जप्त की गई है

उक्त शराब एवं ई-रिक्शा को आरोपियों के संयुक्त कब्जे से विधिवत जप्त किया गया। आरोपियों द्वारा संयुक्त रूप से अपराध घटित करना पाए जाने पर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिसम्मत गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय जे.आर. के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेजा गया।

इस संपूर्ण कार्यवाही में
थाना प्रभारी रीतेश शर्मा, सउनि जयराम साकेत, आरक्षक चालक मज्जू कोल,मुखबिर एवं स्वतंत्र साक्षियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Exit mobile version