Thursday, May 14, 2026
Latest:
katniLatest

Raid In Awaidh Sharab: विजयराघवगढ़ पुलिस ने जप्त की 63 लीटर शराब

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन महोदय कटनी के निर्देशन व  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया  व  नुविभागीय अधिकारी के.पी. सिंह महोदय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रीतेश शर्मा थाना विजयराघवगढ़ द्वारा की गई शराब रेड कार्यवाही। 27 जून की दरम्यानी रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की विजय कचेर निवासी ग्राम भैंसवाही के अपने घर की परछी में प्लास्टिक की बोरियो में 07 कार्टून में सफेद प्लेन शराब अवैध रूप से लाकर बेचने के लिए छुपा रहा है।

सूचना पर विजयरघवगढ़ पुलिस के द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी विजय कचेर के क़ब्ज़े से कुल 63 लीटर देशी शराब कीमती 35000 रूपया की जब्त की गई। उक्त शराब को रखने का कारण पूछने पर आरोपी के द्वारा शराब के संबंध में कोई भी बैध दस्तावेज प्रस्तुत न करते हुए बताया कि उक्त शराब को अवैध रूप से बिक्री के उद्देश्य से रखना बताया।

आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाया जाने से आरोपी के कब्जे से 63 लीटर देशी शराब कीमती 35000 रूपया की शराब जब्त कर मामला पंजीबद्ध कर विधिक कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में रीतेश शर्मा निरीक्षक थाना प्रभारी विजयराघवगढ़, सहायक उप निरीक्षक जय सिंह ठाकुर, आरक्षक अर्जुन सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम