Latestमध्यप्रदेश

VIDEO गांव वाले बोले पुलिस वाला या गुंडा: खितौली क्षेत्र में बढ़ते अपराध को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, SI पर गंभीर आरोप

कटनी। जिले के खितौली चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्रामों में बढ़ते अपराधों को लेकर ग्रामीणों में लगातार असंतोष देखा जा रहा है। गांववासियों का आरोप है कि क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण होने के बजाय स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है।लोगों का तो यहां तक कहना है कि यह पुलिस है या गुंडा।

ग्राम केवलारी में हुई एक घटना का जिक्र करते हुए बताया गया कि कथित रूप से एक काली स्कॉर्पियो वाहन में सिविल ड्रेस में पहुंचे कुछ लोगों के साथ मिलकर बीच सड़क पर मारपीट की घटना हुई, जिसमें ग्रामीणों—विशेषकर अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लोगों—के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इस दौरान खुद SI के साथ भी विवाद और हाथापाई होने की बात कही जा रही है।

ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार, खितौली चौकी में पदस्थ उप निरीक्षक ऋषभ सिंह बघेल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां पुलिस को अपराध पर अंकुश लगाना चाहिए, वहीं आरोप है कि कुछ गतिविधियों को संरक्षण मिलने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

 

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि क्षेत्र में सक्रिय रेत परिवहन और ट्रॉली संचालन से जुड़े लोगों से अवैध वसूली की जा रही है। इसके अलावा गांवों में अवैध शराब बिक्री (पेकारी) को बढ़ावा देने और उससे नियमित वसूली किए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं।

एक अन्य गंभीर आरोप के तहत ग्रामीणों का कहना है कि उप निरीक्षक द्वारा कथित रूप से शराब के नशे में राहगीरों और स्थानीय लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। ग्राम केवलारी में हुई एक घटना का जिक्र करते हुए बताया गया कि कथित रूप से एक काली स्कॉर्पियो वाहन में सिविल ड्रेस में पहुंचे कुछ लोगों के साथ मिलकर बीच सड़क पर मारपीट की घटना हुई, जिसमें ग्रामीणों—विशेषकर अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लोगों—के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इस दौरान खुद SI के साथ भी विवाद और हाथापाई होने की बात कही जा रही है।

ग्रामीणों का दावा है कि इस पूरी घटना का वीडियो भी उनके पास मौजूद है, जिसे वे आवश्यक होने पर उच्च अधिकारियों को सौंपने की बात कह रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बहाल हो सके।