Latestराष्ट्रीय

VIDEO-ISRO की एक और कामयाबी: दो विदेशी उपग्रहों, पीएसएलवी-सी 42 किया लॉन्च

चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को अपने पोलर सेटेलाइट लांच व्हिकल (पीएसएलवी) सी-42 की मदद से दो ब्रिटिश सेटेलाइट लांच किया। पीएसएलवी सी-42 का प्रक्षेपण रविवार रात 10 बजकर सात मिनट पर श्रीहरिकोटा केंद्र से होगा।

इसके लिए 33 घंटे के काउंटडाउन की शुरुआत शनिवार दोपहर एक बजकर आठ मिनट से हुई। इस मिशन में दो सेटेलाइट ‘नोवा एसएआर’ और ‘एस1-4’ को अंतरिक्ष में स्थापित किया जाना है। इनका संयुक्त वजन 800 किलोग्राम से अधिक है।

जाएगा। इन्हें ब्रिटिश कंपनी सरे सेटेलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने विकसित किया है। इनका प्रक्षेपण फॉरेस्ट मैपिंग, बाढ़ एवं अन्य आपदाओं की निगरानी के लिए किया जा रहा है।

इसरो ने बताया कि नोवा एसएआर एक एस-बैंड सिंथेटिक रडार उपग्रह है जो वन मानचित्रण, भूमि उपयोग और बर्फ कवर निगरानी, बाढ़ और आपदा निगरानी करेगा जबकि एस 1-4 एक उच्च संकल्प ऑप्टिकल पृथ्वी निरीक्षण उपग्रह है, जिसका उपयोग संसाधनों, पर्यावरण निगरानी, शहरी सर्वेक्षण के लिए प्रयोग किया जाता है।

प्रबंधन और आपदा निगरानी के लिए दोनों उपग्रहों की योजना बनाई गई है । दोनों को 583 किमी. सूर्य सिंक्रोनस कक्षा में लॉन्च किया जाएगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply