
कटनी। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्राम मोहल्ले में अपराध के संबंध में जागरूकता के अभाव में जिले में नाबालिग लड़कियों के गुमने, सायबर अपराध का शिकार होने, सड़क दुर्घटना में मृत्यु अथवा घायल होने की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए थाना माधवनगर पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम, मोहल्ला में जनता के साथ मीटिंग कर विभिन्न बिदुओं पर चर्चा की गई।
katni माधवनगर पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग, मोहल्ला में जनता के साथ मीटिंग कर विभिन्न बिदुओं पर चर्चा pic.twitter.com/YjbzgaNlb8
— Yashbharat.com (@yashbharat1) May 10, 2024
थाना प्रभारी अनूप सिंह ने नाबालिग बच्चियों के गुमने के संबंध में जनता को जागरुक करना, सायबर अपराध का शिकार होने के संबंध में जनता को जागरुक करना, सड़क दुर्घटना में मृत्यु अथवा घायल होने की घटनाओं के संबंध में जनता को जागरुक करना जैसे विषयों को जनता के समक्ष साझा किया। इसके अलावा पेय जल समस्याये सुनना, नशा मुक्ति के संबंध में जनता को जागरुक करना, किसानो की समस्याये सुनना, बिजली की समस्याये सुनना आदि को भी सुना तथा उनका मौके पर ही निराकरण करने की कार्यवाही की गई।








