katni

VIDEO: BJP चीफ अमित शाह का कटनी में रोड शो कल, सहस्त्रबुद्धे ने लिया तैयारियों का जायजा

कटनी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कल 23 नवंबर को कटनी पहुंच रहे हैं। भाजपा के सबसे अहम स्टार प्रचारक कटनी में शाम के वक्त करीब डेढ़ किलोमीटर लम्बा रोड शो करेंगे
20181122 151008 e1542892195818

बीजेपी चीफ के कटनी रोड शो को चारों विधानसभाओं तक प्रभावी बनाने पार्टी ने तैयारियों को तेज कर दिया है। आज दोपहर तैयारियों का जायजा लेने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे कटनी पहुंचे। यहां उन्होंने प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक ली। दोपहर करीब तीन बजे श्री सहस्त्रबुद्धे हेलीकॉप्टर से कटनी पहुंचे तथा कुछ देर रुकने के पश्चात भोपाल रवाना हो गए। उनके साथ दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता भी साथ आये।

भाजपा अध्यक्ष पहली दफे कटनी आ रहे हैं। वे यहां भाजपा के चारों विधानसभाओं के प्रत्याशी के लिए जनता से आशीर्वाद मांगेंगे। श्री शाह के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह भी कटनी पहुंच रहे हैं। मिशन चौक से शाम साढ़े 4 बजे रोड शो प्रारम्भ होगा। यह आजाद चौक, शेर चौक, झंडा बाजार, रुई बाजार, सुभाष चौक, स्टेशन रोड होता हुआ दिलबहार चौक में समाप्त होगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply