VIDEO 22 जनवरी को नहीं गुल होगी बिजली, भव्य राममंदिर में विराजेंगे रामलला, ऊर्जा मंत्री का आदेश

कटनी। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अधिकारियों को भोपाल में निर्देशित किया है कि 22 जनवरी को प्रदेश में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें।
आज ऊर्जा विभाग का पदभार ग्रहण कर यह निर्देश जारी करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ कि- 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम (LIVE प्रसारण) के दौरान किसी भी प्रकार से विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध न रहे और न ही उस दिन किसी भी प्रकार का मेनटेनेंस कार्य किया… pic.twitter.com/AcpUhJuAoB
— Pradhuman Singh Tomar (@PradhumanGwl) January 8, 2024
उन्होंने कहा है कि अयोध्या में रामलला के मंदिर में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन एवं अन्य चैनलों के माध्यम से किया जायेगा। कार्यक्रम का स्वरूप अत्यंत व्यापक होगा और जन-सामान्य उक्त कार्यक्रम के साक्षी होना चाहेंगे। अत: इस दिन विद्युत व्यवधान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि विद्युत व्यवधान होने से जन-सामान्य को कार्यक्रम देखने में असुविधा हो सकती है।








