katni

VIDEO-शराब ठेकेदार के गुर्गों पर अपहरण का आरोप

कटनी। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 78 पर ग्राम मझगवां के पास स्थित हीरा ढाबा के संचालक का अपहरण कर उसके साथ बंधक बनाकर निर्मम मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ढाबा संचालक ने शराब ठेकेदार के गुर्गो पर अपहरण व बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एक शिकायत पुलिस को दी है लेकिन पुलिस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

इस संबंध में हीरा ढाबा संचालक अनुराग दाहिया ने बताया कि गतदिवस बुलेरो जीप क्रमांक एम.पी.21सीए-6059 में शराब ठेकेदार अजीत प्रताप सिंह के आधा दर्जन से अधिक गुर्गे उसके ढाबा पहुंचे और बुलेरो जीप में उसका अपहरण कर जागृति कालोनी स्थित एक मकान में लेकर गए। जहां उसको बंधक बनाकर जमकर मारपीट की गई। इस दौरान किसी पुलिस अधिकारी का मोबाइल फोन आने पर शराब ठेकेदार के गुर्गों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट करने के बाद छोड़ दिया। हीरा का कहना है कि उसने अपहरण व बंधक बनाकर मारपीट करने की शिकायत पुलिस से की है लेकिन पुलिस उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button