katni

VIDEO “मेरा बूथ सबसे मजबूत”, तीन दिवसीय महाजनसंपर्क में घर-घर पहुंचे भाजपा जन

कटनी। भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय महाजनसंपर्क अभियान ने कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार किया है।

महाजनसंपर्क अभियान के कटनी विधान सभा प्रभारी महापौर शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि कटनी शहर एवम उपनगरीय क्षेत्रो, माधवनगर, आयुध निर्माणी, कैलवारा फाटक, तिलक कालेज, प्रेम नगर तथा कटनी से लगे ग्रामीण क्षेत्रों महाजनसंपर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में नए जोश और उत्साह का संचार हुआ।

IMG 20181008 WA0050

मेरा बूथ सबसे मजबूत के लक्ष्य को भाजपा जनों ने संकल्प के साथ अपनाया। भाजपा जनों ने शहर के सभी 45 वार्डों में आम जनता से रूबरू होकर उनकी समस्याएं जानी ।

IMG 20181008 WA0054

महाजनसंपर्क अभियान में जनता को प्रदेश की भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई। अभियान में शहर के हजारों लोगोँ से भाजपा जन रूबरू हुये।

IMG 20181008 WA0046

इस दौरान जनसम्पर्क प्रभारी महापौर शशांक श्रीवास्तव, सह प्रभारी आशीष गुप्ता, रवि खरे के साथ शहर की दूरस्थ बस्तियों में पहुंचकर जनसम्पर्क किया गया।

IMG 20181008 WA0064

श्री श्रीवास्तव के अनुसार इस महाजनसंपर्क अभियान का उद्देश्य आम जनता से जनप्रीतिनिधियों का सीधे रूबरू होना था। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की पार्टी को जनता के आशीर्वाद से परम् वैभव तक पहुंचाने के संकल्प औऱ दायित्व का प्रत्येक भाजपा जनों ने पूरे मनोयोग से पूर्ण किया।

IMG 20181008 WA0058

भाजपा ने महाजनसंपर्क के साथ यह संदेश भी दिया कि अन्य राजनीतिक दल केवल चुनाव के वक्त जनता से रूबरू होते हैं जबकि इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी सदैव अंत्योदय के सिद्धान्त का अनुसरण करते हुए जनता जनार्दन के साथ हर वक्त रहती है।

IMG 20181008 WA0056

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ के प्रति जिम्मेदार होता है। उसे हर उस आम नागरिक का ख्याल रहता है जो समाज के अंतिम छोर का नागरिक है। भाजपा का सत्ता के द्वारा समाज सेवा ही धेय होता है।

IMG 20181008 WA0051

आज महाजनसंपर्क अभियान के तहत भाजपाजन विधानसभा प्रभारी श्री श्रीवास्तव सह प्रभारी श्री गुप्ता एवं श्री खरे के साथ भाजपा के सैकड़ों निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड- वार्ड पहुंचे।

IMG 20181008 WA0045

जिलाअध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, सह प्रभारी रवि खरे, आशीष गुप्ता जिला उपाध्यक्ष गीता गुप्ता, महामंत्री हरिशंकर गर्ग, विजय स्वर्णकार, सुहेेेलअली, प्रीति सूरी, रचना गुप्ता, संगीता लोधी, शिल्पी सोनी, सीमा बरसैया, संगीता जैसवाल नीरा सेठिया, डॉ अशोक चौदहा, अरसद मंसूरी, सत्यनारायण अग्रहरि, रिचा गिलानी, ललित गुप्ता, संतोष शुक्ला, काके चड्डा, दिनेश भदौरिया, मयंक गुप्ता, मिट्ठूलाल जैन, ग्रामीण अध्यक्ष रामु साहू, विजय दुबे, अशोक विश्वकर्मा, शाहीन सिद्दीकी, सत्यनारायण तिवारी, गौरी शंकर पटेल, पूर्व महापौर रुक्मणी बर्मन, शकुंतला गौतम, तारिक भाई, डब्बू रजक, अनिरुद्ध सोनी, रणवीर कर्ण, आशीष कंदेले , बब्बी शर्मा, शैलू तिवारी, वरिष्ठ भाजपा जनों के साथ बस स्टैंड से लेकर ईश्वरी पुरा वार्ड तक  जनसम्पर्क किया गया। जनता को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गईं।

Leave a Reply

Back to top button