Thursday, April 30, 2026
Latest:
CoronaFEATURED

Video: मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी बाल-सेना यह सुनिश्चित करेगी कि लोग घर में ही रहें: PM मोदी

नई दिल्ली. कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया है। मंगलवार को इस घोषणा के एक दिन बाद यानी बुधवार को उन्होंने एक ट्वीट किया। कहा- मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी बाल-सेना यह सुनिश्चित करेगी कि लोग घर में ही रहें। पीएम ने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया। इसमें एक बच्ची अपने पिता को घर से बाहर जाने से रोकती है।

 

मोदी के ट्वीट में क्या?
प्रधानमंत्री ने यह ट्वीट बुधवार रात 8:13 बजे किया। लिखा, “मुझे अपनी ‘बाल सेना’ पर पूरा विश्वास है। वे इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि लोग अपने घरों में रहें, ताकि COVID-19 के खिलाफ भारत प्रभावी तरीके से लड़ सके।” इसके साथ शेयर किया गया वीडियो दिल को छू लेने वाला है। एक बच्ची के पिता फोन पर बात करने के बाद घर से निकलना चाहते हैं। लेकिन, बिटिया पिता को बाहर जाने से रोकती है।

वायरल हुआ बाप-बेटी का वीडियो
मोदी द्वारा शेयर किए गए वीडियो को गुरुवार तक करीब 74 हजार लोगों ने लाइक जबकि करीब 15 हजार ने री-ट्वीट किया। बता दें कि 24 मार्च को प्रधानमंत्री ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया थ। इसके बाद देश के हर हिस्से में जनजीवन ठहर सा गया। कुछ आपातकालीन सेवाओं को इस लॉकडाउन से अलग रखा गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम