katni

VIDEO-भाजपा का अर्थसंग्रह अभियान प्रारंभ, नीता पटेरिया, अजय विश्रोई सहित भाजपा कार्यकर्ता माधवनगर में निकले

कटनी। आज झमाझम बारिश के बीच उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर से भाजपा का प्रदेशव्यापी अर्थ संग्रह अभियान प्रारंभ किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी ने बताया कि जिले की चारों विधानसभाओं में अर्थ संग्रह अभियान प्रारंभ हो गया है।

bjp1

इस अभियान के अंतर्गत समाज के विभिन्न वर्गो से कार्यकर्ता प्रत्यक्ष संवाद और संपर्क स्थापित करके अंशदान स्वीकार करेंगे। इस अभियान हेतु प्रदेश के द्वारा मुड़वारा विधानसभा में विधायक संदीप जायसवाल, विजयराघवढ़ विधानसभा में मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक, बड़वारा विधानसभा में विधायक मोती कश्यप, और बहोरीबंद विधानसभा में जनपद उपाध्यक्ष शंकर महतो को विधानसभा अर्थ संग्रह समिति का संयोजक बनाया गया इसके साथ ही समस्त जनप्रतिनिधिगण पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस अभियान में प्राणप्रण से सहयोग करेंगे।

bjp

माधवनगर से अर्थ संग्रह कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए भाजपा जनों ने केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व्यापारियों समाजसेवियों को दी तथा आगामी चुनाव में भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था हो इस हेतु लोकतंत्र की पवित्रता के लिए श्रद्धा राशि का स्वेच्छा से समर्पण का आग्रह किया जिसे सभी ने सराहा एवं प्रदेश द्वारा प्रदान किये गये 500 रूपये, 1000 रूपये, 2000 रूपये के कूपन जिन लोंगों से सहयोग लिया गया उन्हें प्रदान किये गये।

bjp1 1

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, विधायक संदीप जायसवाल, पूर्व विधायक गण श्रीमती अलका जैन, गिरिराज किशोर पोद्दार, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी, रमेश शुक्ला, निगमाध्यक्ष संतोष शुक्ला, डा. अशोक चैदहा, भावना सिंह, सीमा जैन, सपना सरावगी, संजय चैदहा बेबू, मिठ्ठूलाल जैन, नगर अध्यक्ष रामरतन पायल, सत्यव्रत त्रिपाठी, लक्ष्मण वीरवानी, वागीश आनंद, यज्ञदत्त मिश्रा, मुकेश नौगरिया, आरती पटैल, शिल्पी सोनी, के.के. सरावगी, सुभद्रा सोनी, संगीता ठाकुर, प्रीति सूरी, पार्वती निषाद, सत्यनाराण अग्रहरी, महमूद खान, जयनारायण निषाद, वीरेन्द्र मिश्राा, केशराम पटैल, अनिल खरे, शशिकांत तिवारी, खेमचंद पोपटानी, केशव मिश्रा, आशीष निषाद, रीता बर्मन, संदीप दुबे, आभा सोनी, शीला राय, सर्जना कंदेले, अभिनंदन सरावगी, अभिलाषा सोनी, गजेन्द्र राय सहित कई भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
bjp 2

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply