Monday, April 6, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

VIDEO: कांग्रेस का प्रदर्शन- प्रदर्शनकारियों-पुलिस के बीच हुई नोक-झोंक

बरही/कटनी:- स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के उपक्रम कुटेश्वर माइंस ग़ैरतलाई प्रबंधन के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष ठाकुर गुमान सिंह के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जहां कांग्रेसजनों ने माइंस के श्रमिकों, प्रभावित किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम धर्मेंद्र मिश्रा को ज्ञापन सौपा।

IMG 20180712 WA0011

सौपे गए ज्ञापन में श्रमिकों का शोषण बंद कराने, उन्हें समान कार्य के बदले समान मजदूरी दिलाने, समय-समय पर उनके स्वास्थ्य की जांच कराने के साथ प्रभावित किसानों की भूमि का अधिग्रहण कर मुआवजा दिलाने की मांग के साथ स्थानीय युवा बेरोजगारों को प्राथमिकता से रोजगार दिलाने की मांग शामिल है। इस अवसर पर कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष ठा. गुमान सिंह, इंजीनियर नीरज सिंह बघेल, जिला पंचायत सदस्य गुड्डू दीक्षित, संजय बिलौहा, विजय अग्रवल आदि कांग्रेस नेताओं ने अपने उदबोधन में प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार को किसान, गरीब, मजदूर विरोधी बताते हुए जमकर कोसा।

IMG 20180712 WA0012
जब लग गया जाम, बरही पुलिस मुर्दावाद के लगे नारे
प्रदर्शन के दौरान ग़ैरतलाई चेकपोस्ट में डंपर-हाइवा वाहनों की कतार लग गई, चक्काजाम की स्थिति निर्मित हो गई, जिसके बाद नारेबाजी कर रहे कांग्रेसियो को बरही पुलिस यह समझाने का प्रयास करने लगी कि धरना-प्रदर्शन के लिए अनुमति है, चक्काजाम के लिए नही, तभी बरही पुलिस मुर्दाबाद के जमकर नारे लगे। प्रदर्शनकारियों व बरही पुलिस के बीच नोक-झोंक भी हुई। इस दौरान पुलिस असहाय नजर आ रही थी। बाद में मौके पर पहुँचे एसडीएम धर्मेद्र मिश्रा ने मोर्चा संभाल लिया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply