VIDEO: कटनी में बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा दिल्ली में किसके घर से निकल रहा पेट्रोल बम सब देख रहे
कटनी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कटनी खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा आज सतना से भोपाल जाते वक्त रेवांचल एक्सप्रेस से मुड़वारा स्टेशन पर कुछ पलों के लिए रुके।
इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पहुंच कर सांसद वी डी शर्मा का जोरदार स्वागत किया। गौरतलब है कि आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चित्रकूट में नाना जी देशमुख संस्थान के कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे थे।
सतना से रेवांचल एक्स्प्रेस से भोपाल जाते वक्त स्टेशन पर रुके तथा कार्यक्रतयाओं का अभिवादन स्वीकार किया।
बता दें कि श्री शर्मा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कटनी अल्प प्रवास पर आए। भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, पूर्व अध्य्क्ष पीताम्बर टोपनानी, निव्रत्तमान महापौर शशांक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा जनों की उपस्थिति रही। यहां यशभारत से चर्चा करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसे निभाना ही धेय है।
उन्होंने कहा कि लाखों लाख कार्यकर्ताओं ने सन्गठन को सशक्त बनाया इसे और गति देने का कार्य ही पहली प्राथमिकता है। दिल्ली की घटना पर उन्होंने कहा कि सबको पता चल गया कि पेट्रोल बम और पत्थर आप पार्टी के किस नेता के घर और कहां से निकल रहे हैं। प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर हमला करते सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।




