katniमध्यप्रदेश

VIDEO:कार्यकर्ताओं को महाकुंभ में ले जाने मंत्री संजय पाठक ने बुक की ट्रेन, वरिष्ठों ने दिखाई “विजयराघवगढ़ एक्सप्रेस” को हरी झंडी

कटनी। मुड़वारा स्टेशन पर प्लेटफार्म क्रमांक 4 पर चमचमाती नई बोगियों की खड़ी ट्रेन। प्रत्येक बोगियों में पीएम मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सीएम शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर अभिवादन करते मंत्री संजय पाठक के चित्र, कहीं मोदी एक्सप्रेस लिखा, तो कहीं गांव का नाम ।

IMG 20180924 WA0069

कहीं दीनदयाल जी के स्लोगन तो कहीं अटल जी की कविताएं। प्लेटफार्म पर ढोल नगाड़े के साथ भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे, 18 डिब्बों की विशेष ट्रेन और इसमे हर सीट पर बैठे भाजपा के उत्साहित कार्यकर्ता। जिसने भी यह नजारा देखा उसे अपने कैमरे मोबाइल में कैद कर लिया।

IMG 20180924 WA0068

यह पहला मौका था जब हजारों की संख्या में कार्यकर्ता अपनी खुद की ट्रेन से रैली में शामिल होने जा रहे थे।

 

भोपाल में 25 सितम्बर को भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने राज्यमन्त्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने कुछ ऐसी पहल की जो न सिर्फ यादगार वरन ऐतिहासिक भी बन गई।

IMG 20180924 WA0071

कटनी से भोपाल जाने के लिए विजयराघवगढ़ एक्सप्रेस नाम की इस विशेष रेल गाड़ी को मुड़वारा स्टेशन से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी का ही ध्वज दिखाकर रवाना किया। कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने लायक था ।

20180924 224049

विजयराघवगढ़ विधानसभा सहित कटनी जिले की चारों विधानसभाओं के लिए अलग अलग बोगियां आरक्षित थीं। चमचमाती रेल गाड़ी कार्यकर्ताओं से फूल थी। सभी को टिकट नुमा कार्ड दिए गए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए कई कार्यकर्ताओं की डियूटी लगाई गई थी।

20180924 223620

झंडी दिखाकर इन्होंने रवाना की विजयराघवगढ़ एक्सप्रेस
विजयराघवगढ़ एक्सप्रेस को रवाना करने भाजपा के वयोवृद्ध नेता मीसा बंदी कृष्ण मुरारी पुरवार, लोटन प्रसाद स्वर्णकार, पूर्व जिलाध्यक्ष द्वय रामचन्द्र तिवारी, चमनलाल आनंद, वरिष्ठ भाजपा नेता भरत अग्रवाल, सन्तोष जायसवाल, पूर्व मंत्री श्रीमती अलका जैन, श्रीमती शकुंतला गौतम, पुर्व नगर अध्यक्ष कैलाश जैन सोगानी, श्रीमती सीमा जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता पटैल, निगमाध्यक्ष सन्तोष शुक्ला, भाजयुमो अध्य्क्ष अखिलेश पांडे, महिला मोर्चा अध्यक्ष भावना सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्य्क्ष महमूद खान सहित बड़ी संख्या में भाजपा जन उपस्थित थे।

20180924 224751
सभी का उत्साह दोगुना
पहला मौका था जब भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर विशेष ट्रेन रवाना हुई। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह नजर आया। प्लेटफार्म पर रात्रि 9 बजे ट्रेन खड़ी हो गई थी। धीरे धीरे कार्यकर्ताओं का आगमन शुरू हुआ और देखते देखते पूरा प्लेटफार्म तथा ट्रेन कार्यकर्ताओं से भर गई।

IMG 20180924 WA0070

जिले की चारों विधानसभा से पहुंचे कार्यकर्ता

विजयराघवगढ़ के एक सैकड़ा से अधिक ग्रामों से भाजपा जन पहुंचे थे तो वहीं कटनी मुड़वारा बड़वारा तथा बहोरीबंद के दर्जनों ग्रामों के कार्यकर्ता इस विशेष ट्रेन से रवाना हुए। रात्रि करीब 11 बजे जैसे ही सिग्नल मिला ट्रेन चली तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने बोगी के अंदर जोरदार नारेबाजी और जयघोष करना शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Back to top button