शातिर वाहन चोर पुलिस की गिरफ्त में, घंटाघर से ऑटो चोरी कर एनकेजे मरघटाई के पास छिपाया, कोतवाली पुलिस ने किया बरामद
शातिर वाहन चोर पुलिस की गिरफ्त में, घंटाघर से ऑटो चोरी कर एनकेजे मरघटाई के पास छिपाया, कोतवाली पुलिस ने किया बरामद
कटनी – बिगत दिनों घंटाघर कटनी से चोरी गए ऑटो को बरामद करने में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी बंटी उर्फ बिस्सू चौधरी निवासी दुर्गा चौक खिरहनी कटनी के कब्जे से ऑटो को बरामद कर चोरी का खुलासा किया।
मिली जानकारी के अनुसार मझगवां फाटक कटनी निवासी नरेश चौधरी पिता लल्ला चौधरी थाना कोतवाली उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया कि वह आटो चलाता है और आज दिनांक को अपने परिवार को साथ लेकर अपने ऑटो क्रमांक MP21R4283 से कटनी आया था। फिर घंटाघर में ऑटो खड़ा करके परिवार के साथ बाजार खरीददारी करने चला गया। शाम करीब 06.30 बजे जब बाजार से लौटा तो देखा कि जहां ऑटो खड़ा किया था वहां पर नही था। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप. क्र. 368/2026 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय द्वारा मामले की गंभीरता का देखते हुए तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर माल मशरूका की पता तलाश की गई। विवेचना के क्रम में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरे चैक किए गए जो फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति ऑटो चोरी कर ले जाते हुए दिखा। जो टीम के द्वारा सभी संभावित रास्तों पर संदेही व चोरी गए ऑटो की पता तलाश की गई। जिसके संबंध में कुछ अहम सुराग हाथ लगे, जिसके आधार पर दुर्गा चौक खिरहनी थाना एनकेजे निवासी बंटी चौधरी उर्फ बिस्सू चौधरी पिता सूरज चौधरी कोे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। जिसके द्वारा घंटाघर से ऑटो क्रमांक MP21R4283 को चोरी करना स्वीकार किया एवं चोरी किए गए ऑटो को रोशन नगर में केन्द्रीय विद्यालय एनकेजे के पीछे मरघटाई के पास से झाड़ियों में से बरामद किया गया। आरोपी ने पूछताछ पर अपने नशे की आदतों को पूरा करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम देना बताया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार आरोपी बंटी चौधरी उर्फ बिस्सू चौधरी पिता सूरज चौधरी उम्र 20 वर्ष नि. दुर्गा चौक बड़ी खिरहनी थाना एन.के.जे जिला कटनी को गिरफ्तार कर जिससे डीजल आटो क्र MP21R4283 कीमती 150000 रू का जप्त किया गया है पुलिस कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक डा. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय, प्र.आर. रमाकांत तिवारी, अनिल सेंगर, वीरेन्द्र सिंह, पुष्पराज सिंह की अहम भूमिका रही।

