katniमध्यप्रदेश

विश्वकर्मा जयंती पर गूंजे वैदिक मंत्र, हवन-पूजन में उमड़ा समाज,सिविल लाइन स्थित विश्वकर्मा मंदिर में हुआ आयोजन, एसपी अभिनय विश्वकर्मा का किया सम्मान

विश्वकर्मा जयंती पर गूंजे वैदिक मंत्र, हवन-पूजन में उमड़ा समाज,सिविल लाइन स्थित विश्वकर्मा मंदिर में हुआ आयोजन, एसपी अभिनय विश्वकर्मा का किया सम्मा

 

कटनी। विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को सिविल लाइन स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। विश्वकर्मा मंदिर ट्रस्ट कमेटी के तत्वावधान में हवन एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों एवं मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुतियां देकर भगवान श्री विश्वकर्मा का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया तथा समाज एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा भी मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान विश्वकर्मा मंदिर ट्रस्ट कमेटी के पदाधिकारियों एवं समाज के वरिष्ठजनों ने पुलिस अधीक्षक का सम्मान किया।

आयोजन में सुरेश विश्वकर्मा, गोपी विश्वकर्मा, केशव विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, लक्ष्मी विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। सभी ने भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों को स्मरण करते हुए सामाजिक एकता और समृद्धि की कामना की।

Back to top button