katniमध्यप्रदेश

तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजि

 

कटनी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए । यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान द्वारा नशा मुक्ति हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया आज का यह विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विविध कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार बाजपेई, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ माधुरी गर्ग के दिशा निर्देशन से आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉक्टर रुक्मणी प्रताप सिंह के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। डॉ माधुरी गर्ग ने कहा कि हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को तंबाकू और निकोटीन के सेवन से होने वाले जानलेवा नुकसानों जैसे कैंसर और हृदय रोगों के प्रति जागरूक करना और उन्हें इस लत को छोड़ने के लिए प्रेरित करना है। महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर आर पी मिश्रा ने तंबाकू निषेध नशा मुक्ति हेतु विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। डॉ वीरेंद्र कुमार द्विवेदी ने विद्यार्थियों को नशे की लत से दूर रहने के लिए मित्र, परिवार, समाज में यह चेतना जागृत करने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए नशा मुक्ति पत्र पर हस्ताक्षर किए। डॉ रुक्मणी प्रताप सिंह विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दिए तथा उन्होंने कहा कि तंबाकू के सेवन से आर्थिक शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है नशे तंबाकू एवं निकोटीन की लत से दूर रहने का आह्वान किया इस कार्यक्रम में डॉक्टर रुक्मणी प्रताप सिंह, डॉ. शोभाराम पाटिल, डॉ. शिवनंद पटेल, डॉ. दीपेंद्र सिंह राजपूत, अमित कुमार चौधरी,डॉक्टर सुशील मिश्रा, योगेंद्र सोनी सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि