Vande Bharat में लगा वाइब्रेशन कैच करने वाला सिस्टम, सफर अब पहले से ज्यादा स्मूद
Vande Bharat में लगा वाइब्रेशन कैच करने वाला सिस्टम, सफर अब पहले से ज्यादा स्मूद। वंदे भारत एक्सप्रेस की यात्रा को और आरामदायक बनाने के लिए जबलपुर रेल मंडल ने एक डिवाइस (एक्स्लेरोमीटर) तैयार की है। इस डिवाइस की सहायता से वंदे भारत ट्रेन के पटरियों पर फर्राटा भरने के दौरान कंपन मापा जा रहा है। यात्रियों को झटका महसूस हो उसके पूर्व ही यह डिवाइस समस्या का पता लगा रही है।

