FEATURED

Vacancy : स्नातक उत्तीर्ण हैं तो बने श्रम अधिकारी, 5 अगस्त तक ऐसे करें आवेदन

रायपुर। श्रम आयुक्त कार्यालय नया रायपुर के अंतर्गत सहायक श्रम अधिकारियों, श्रम निरीक्षकों और श्रम उपनिरीक्षकों के विभिन्न पदोंं पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल इस भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करेगा।

इस भर्ती परीक्षा में स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पांच अगस्त है। परीक्षा के लिए 13 अगस्त को ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे और परीक्षा 19 अगस्त को राज्य 5 संभागीय मुख्यालयों अम्बिकापुर, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और जगदलपुर में सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी।

पद का नाम

सहायक श्रम पदाधिकारी, श्रम निरीक्षक और श्रम उपनिरीक्षक

कुल पद

14 (सहायक श्रम पदाधिकारी का 1, श्रम निरीक्षक के आठ पद और श्रम उपनिरीक्षक के दो पद)

शैक्षणिक योग्यता

 

चयन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन के बाद लिखित परीक्षा के द्वारा

सैलरी

सहायक श्रम पदाधिकारी- ग्रेड पे- 9300-34800 रुपए व 4300 रुपए

श्रम निरीक्षक- 5200-20200 रुपए व 2800 रुपए

श्रम उपनिरीक्षक- 5200-20200 रुपए व 2400 रुपए

आवेदन की अंतिम तिथि

5 अगस्त 2018

परीक्षा की तिथि

19 अगस्त 2018 (रविवार)

Leave a Reply

Back to top button