Latestमनोरंजन

Urvashi Rautela केक कटिंग सेरेमनी में हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचीं ऊर्वशी, देखें VIDEO

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचीं है. केक कटिंग सेरेमनी (Cake Cutting Ceremony) के दौरान कैंडल जलाते समय आग एक लड़की के चेहरे तक पहुंच गई।

उर्वशी रौतेला और मिस्टर वर्ल्ड रोहित खंडेलवाल 22 गोदाम स्थित फैशन डेस्टिनेशन फैसडेस की ओपनिंग सेरेमनी के लिए आए थे. इंस्टीट्यूट की लॉन्चिंग के मौके पर केक कटिंग किया जा रहा था. केक कटिंग के दौरान केक पर लगे कैंडल को जलाते समय आग लग जाता है. आग से युवती के बाल जल गए. उसी वक्त युवती को मिस्टर वर्ल्ड रोहित खंडेलवाल ने संभाला और उसे उस स्थान से दूर किया. जिसके बाद उर्वशी ने युवती को डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी. घटना में अच्छी बात यह रही की कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और सभी सुरक्षित हैं.

उर्वशी रौतेला ने हादसे के बाद उस लड़की को इलाज कराने की सलाह देते हुए तुरंत डॉक्टर के पास भेजा. इसके साथ ही अस्पताल जाने के बाद उर्वशी ने लड़की से फोन पर बात की और उसका हाल जाना.

शुक्रवार को एक कार्यक्रम में केक कटिंग सेरेमनी (Cake Cutting Ceremony) के दौरान कैंडल जलाते समय आग एक लड़की के चेहरे तक पहुंच गई. हादसे में युवती के सामने से बाल जल गए. इस घटना को देखकर उर्वशी रौतेला घबरा जाती हैं. इस हादसे का वीडियो भी वायरल (Urvashi Rautela video viral) हुआ है. जिसमें देखा जा सकता है कि आग कितनी भयानक रूप से निकलता है.

Back to top button