Monday, May 25, 2026
Latest:
Latestराष्ट्रीय

UPSC परीक्षा के नतीजे घोषित, हैदराबाद के अनुदीप ने किया टॉप

नेशनल डेस्कः संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार देर शाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल सेवा परीक्षा 2017 के अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं। हैदराबाद के मेटपल्ली के रहने वाले अनुदीप डुरीशेट्टी इस परीक्षा में अव्वल रहे हैं। वह इस वक्त भारतीय रेवेन्यु सर्विस में अंसिस्टेंट कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। दूसरे नंबर पर अनु कुमारी और तीसरे पर सचिन गुप्ता हैं। यूपीएससी की वेबसाइट्स पर  upsconline.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
Yashbharat

यूपीएससी फाइनल परीक्षा 2017 में कुल 990 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। सामान्य वर्ग के 476, अति पिछड़ा वर्ग के 275, अनुसूचित जाति के 165, अनुसूचित जनजाति के 74 उम्मीदवार ने परीक्षा पास की है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए 180 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। भारतीय विदेश सेवा के लिए 42, आईपीएस के लिए 150, केंद्रीय सेवा ग्रुप (क) 565, ग्रुप (ख) सेवाओं के लिए 121 उम्मीदवार पास हुए हैं।

यूपीएससी मुख्य परीक्षा 28 अक्टूबर, 2017 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और केंद्रीय सेवा (समूह ए और समूह बी) और विभिन्न अन्य सरकारी विभागों में भारतीय नागरिकों के 990 पदों की भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। 980 पदों में से 54 पद आरक्षित श्रेणियों के लिए हैं। आईएएस प्री (सीएसएटी) परीक्षा 18 जून 2017 को आयोजित की गई थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply