संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की वेबसाइट के होमपेज पर जाने पर एक कार्टून कैरेक्टर डोरेमॉन की तस्वीर लगी दिख रही थी, जिस पर लिखा था, ‘डोरेमॉन!!! फोन उठाओ.’
यहां गौर करने वाली बात यह भी रही कि वेबसाइट हैक होने से ठीक एक दिन पहले ही यूपीएससी के पोर्टल पर 2018 के लिए भर्ती आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी.
इस घटना के सामने आते ही कई लोगों ने ट्विटर पर इस हैक वेबसाइट के स्क्रीनशॉट शेयर किए. वहीं कई लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डिजिटल इंडिया और सूचना प्रद्योगिकी मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी शिकायत दर्ज कराते हुए तुंरत इस ठीक करने की गुजारिश की.
हैकर्स ने सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर तब पेड़ की पत्ती जैसी तस्वीर लगा दी थी और ऊपर लिखा था कि ‘हैकीडो पोर हाईटेक ब्राजील हैकटीम’.














Leave a Reply