UP Lok Sabha Chunav 2024 Results Live Updates: उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन ने फुलाई बीजेपी की सांसें, सपा का दमदार प्रदर्शन
UP Lok Sabha Chunav 2024 Results Live Updates: उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन ने फुलाई बीजेपी की सांसें, सपा का दमदार प्रदर्शन

UP Lok Sabha Chunav 2024 Results Live Updates: उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन ने फुलाई बीजेपी की सांसें, सपा का दमदार प्रदर्शन। लोकसभा चुनाव-2024 के डाले गए वोटों की आज गिनती हो रही है. 8 बजे से ये प्रक्रिया शुरू हुई. 19 अप्रैल को वोटिंग की शुरुआत हुई थी, जो 1 जून को पूरी हुई. सात चरणों में मतदान हुआ. बीजेपी जहां 400 पार के नारे के साथ इस बार के चुनाव में उतरी तो वहीं नरेंद्र मोदी को सत्ता से दूर करने के लिए 25 से ज्यादा विपक्षी दल एक मंच पर आए. तमाम दावों और वादों के बाद अब नतीजे आ रहे हैं. चुनाव नतीजों से जुड़े हर अपडेट के लिए आप हमारे साथ बने रहिए.
लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे
यूपी में बीजेपी को तगड़ा नुकसान
उत्तर प्रदेश में बीजेपी को तगड़ा नुकसान होता दिख रहा है. यहां पर सपा आगे चल रही है. अमेठी से स्मृति ईरानी भी चल रही हैं. मेरठ से भी बीजेपी चल रही है. एनडीए के खाते में 36 और इंडिया के खाते में 45 सीटें आती दिख रही हैं.
पल पल बदल रही तस्वीर
वोटों की गिनती जा रही है. इस बीच तस्वीर भी पल पल बदल रही है. सबसे रोचक लड़ाई तो दिल्ली में है. यहां पर कभी बीजेपी आगे हो जाती है तो कभी इंडिया गठबंधन. फिलहाल बीजेपी 6 और इंडिया 1 सीट पर आगे चल रहा है. वहीं, यूपी में सपा बीजेपी से आगे चल रही है.
आजमगढ़ से बीजेपी के निरहुआ आगे
आजमगढ़ से बीजेपी के निरहुआ आगे हो गए हैं. कैराना से सपा आगे चल रही है. चंदौली से बीजेपी पीछे चल रही है. गुरुग्राम में कांग्रेस के राज बब्बर आगे चल रहे हैं.
बिहार में कांग्रेस 4 सीटों पर आगे
बिहार में कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, एमपी में बीजेपी 28 सीटों पर आगे चल रही है. राजस्थान में एनडीए 10 और इंडिया 15 सीटों पर आगे चल रहा है.
बंगाल में बीजेपी आगे
पश्चिम बंगाल में बीजेपी 21 सीट और टीएमसी 19 सीट पर आगे चल रही है. कांग्रेस के खाते में 2 सीटें जाती दिख रही हैं.
यूपी में बड़ा उलटफेर
यूपी में बड़ा उलटफेर हो गया है. यहां पर सपा ने बीजेपी को पछाड़ दिया है. सपा 32 और बीजेपी 25 सीटों पर आगे चल रही है.
हिमाचल में बीजेपी आगे
हिमाचल प्रदेश में बीजेपी सभी चारों लोकसभा सीटों पर आगे हुई
पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा आगे
आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विजय इंदर सिंगला आगे हुए
गोड्डा लोकसभा सीट से निशिकांत दुबे आगे चल रहे
एनडीए बहुमत के आंकड़े से आगे निकला
एनडीए बहुमत के आंकड़े से आगे निकल गया है. उसके खाते में 275 सीटें आ गई हैं. वहीं इंडिया गठबंधन के खाते में 201 सीटें आई हैं.
इंडिया का आंकड़ा 200 के पार
इंडिया का आंकड़ा 200 के पार हो गया है. 532 सीटों के रुझान में वो 201 सीटें हासिल कर चुकी है. वहीं, एनडीए के खाते में 271 सीटें आई है.
दिल्ली में कांटे की टक्कर
दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है. एनडीए 3 और इंडिया 4 सीटों पर आगे चल रहा है.
कौन आगे और कौन पीछे चल रहा
बिहार के काराकाट से एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा पीछे हो गए हैं
लखनऊ से राजनाथ सिंह आगे चल रहे हैं
गाजियाबाद से बीजेपी आगे चल रही है
गोरखपुर से बीजेपी के रवि किशन आगे चल रहे हैं
गांधीनगर से अमित शाह आगे चल रहे हैं
दिल्ली में मनोज तिवारी पीछे चल रहे हैं
बरेली से सपा आगे चल रही
पाटलिपुत्र से मीसा भारती आगे चल रहीं
वाराणसी से पीएम मोदी आगे चल रहे
मंडी से कंगना रनौत आगे चल रहीं
मेरठ से बीजेपी पीछे चल रही
ये उम्मीदवार आगे चल रहे
रायपुर से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल आगे
दुर्ग से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल आगे
राजनांदगांव से भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय आगे
बिलासपुर से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू आगे
कांकेर से कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर आगे
रायगढ़ से राधेश्याम राठिया आगे
बस्तर से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप आगे
महासमुंद से भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी आगे
राजस्थान में बीजेपी 22 सीटों पर आगे
महाराष्ट्र की बारामती सीट से सुप्रिया सुले आगे चल रहीं
राजस्थान में बीजेपी 22 सीटों पर आगे चल रही है
हैदराबाद से ओवैसी आगे
ओडिशा में 5 सीटों पर बीजेपी आगे और 4 पर बीजेडी
काराकाट लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा आगे
कल्याण लोकसभा सीट से श्रीकांत शिंदे आगे चल रहे हैं. महाविकास आघाड़ी से वैशाली दरेकर पीछे चल रही हैं.
राजस्थान में भाजपा 19 और कांग्रेस 6 पर आगे
मुंबई नार्थ ईस्ट से शिवसेना (ठाकरे गुट) के संजय पाटिल आगे
मुज्जफरनगर से संजीव बालियान आगे
कटिहार से कांग्रेस के तारिक अनवर आगे
हैदराबाद से ओवैसी आगे, माधवी लता पीछे
NDA बहुमत के आंकड़े के करीब
NDA बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंच चुका है. 369 सीटों का रुझान आ गया है. एनडीए 241 और इंडिया 95 सीटों पर आगे चल रहा है. अन्य के खाते में 33 सीटें आई हैं.
कौन-कौन आगे चल रहा
गुना से बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे. पोस्टल बैलेट की गिनती में ज्योतिरादित्य को बढ़त है.
लखनऊ से राजनाथ सिंह आगे
मुरैना से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार आगे चल रहे
गाजीपुर से अफजाल अंसारी आगे
चंडीगढ़ से कांग्रेस के मनीष तिवारी आगे
242 सीटों का रुझान आया
अब तक 242 सीटों का रुझान आ गया है. एनडीए 161 और इंडिया 53 सीटों पर आगे चल रहा है.
पुरी से संबित पात्रा आगे चल रहे
लुधियाना से बीजेपी उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू आगे चल रहे हैं. मेरठ से बीजेपी पीछे चल रही है. ओडिशा के पुरी से संबित पात्रा आगे चल रहे हैं. पूर्णिया से पप्पू यादव आगे चल रहे हैं. राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली दोनों सीटों से आगे चल रहे हैं.
MP का रुझान
विदिशा से बीजेपी प्रत्याशी पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान आगे
भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा आगे
इंदौर से बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी आगे
खजुराहो से बीजेपी प्रत्याशी वीडी शर्मा आगे
शुरुआती रुझान में कांग्रेस के शशि थरूर पीछे
शुरुआती रुझान में कांग्रेस के शशि थरूर पीछे चल रहे हैं. वहीं, एनडीए का आंकड़ा 50 के पार हो गया है. अब तक 93 सीटों का रुझान आया है, जिसमें से 61 सीटों पर एनडीए और 31 सीटों पर इंडिया आगे चल रहा है.
54 सीटें के रुझान आए
अब तक 54 सीटों के रुझान आ गए हैं. एनडीए 35 और इंडिया 18 सीटों पर आगे चल रहा है. अन्य के खाते में 1 सीट है. नागपुर से नितिन गडकरी आगे चल रहे हैं. रायबरेली से राहुल गांधी आगे चल रहे हैं. मैनपुरी से डिंपल यादव आगे चल रही हैं. भीलवाड़ा से सीपी जोशी आगे चल रहे हैं.
42 सीटों का रुझान आया
42 सीटें का रुझान आ गया है. एनडीए 29 और इंडिया 18 सीटें पर आगे चल रहा है. मंडी से कंगना रनौत पीछे चल रही हैं.
पहला रुझान सामने आ गया
पहला रुझान सामने आ गया है. एनडीए के खाते में 6 और इंडिया के खाते में 2 सीट आई है.
पहले पोस्टल बैलट के वोट गिने जा रहे
वोटों की गिनती जारी है. पहला रुझान बस आने वाला है. पहले पोस्टल बैलट के वोट गिने जा रहे हैं.
वोटों की गिनती शुरू
वोटों की गिनती शुरू हो गई है.
रवि किशन ने मतगणना से पहले पंचमुखी मंदिर में पूजा की
गोरखपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन ने मतगणना से पहले पंचमुखी मंदिर में पूजा की. रवि किशन दूसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. 2019 के चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी.
15 मिनट में पहला रुझान
वोटों की गिनती शुरू होने में 20 मिनट से भी कम का समय बचा है. 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. इस बीच, अलग-अलग पार्टियों के ऑफिस में हलचल भी तेज हो गई है.
घाटल में स्ट्रॉन्ग रूम के पास गहमा-गहमी
पश्चिम मेदिनीपुर के घाटल में स्ट्रॉन्ग रूम के पास काफी गहमा-गहमी है. बीजेपी प्रत्याशी हिरन चटर्जी ने आरोप लगाया कि अस्थायी कर्मी स्ट्रांग रूम के अंदर हैं. घाटल के उपमंडलीय गवर्नर सुमन विश्वास मौके पर पहुंचे. बीजेपी कार्यकर्ताओं और घाटल लोकसभा बीजेपी उम्मीदवार हिरन की मौजूदगी में उनके आसपास भारी विरोध प्रदर्शन हुआ. हालांकि घाटल उप-विभागीय शासक का दावा है, वे कुछ सामान रखने के लिए दाखिल हुए थे.
कांग्रेस को उम्मीद- इंडिया की सरकार बनेगी
अमृतसर से कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि 18वीं लोकसभा के लिए मतगणना शुरू होने वाली है. देश में एक नई, लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार बनेगी. हमें उम्मीद है कि इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगा.
नतीजों से पहले अखिलेश का बयान
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि सजग, सतर्क, सचेत, सावधान रहते हुए मतगणना पर निगरानी रखें और पूरी तरह चौकन्ने रहें. जनता को जितना वोट देने का अधिकार है, उतना ही अपने वोट की रक्षा का भी. आशा है चुनाव आयोग निष्पक्षता की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएगा और किसी भी प्रकार की धांधली की आशंका को निर्मूल करते हुए जनता के मन में अपने सम्मान को निरंतर रखेगा. आज के दिन का पंच परमेश्वर वही है.
हुगली में स्थिति तनावपूर्ण
हुगली संसदीय क्षेत्र से मतगणना केंद्र पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई. केंद्र के अंदर प्रवेश करने के पहले टीएमसी और बीजेपी के काउंटिंग एजेंट ने जमकर नारेबाजी की.
बढ़ रही हर किसी की दिल की धड़कन
चुनाव नतीजे आने में बस एक घंटे से भी कम का समय बचा है. 8 बजे से रुझान आने शुरू हो जाएंगे. जैसे-जैसे टाइम करीब आ रहा है वैसे-वैसे हर किसी की दिल की धड़कन भी बढ़ रही है.
बीजेपी के खाते में आ चुकी है सूरत सीट
रुझान आने से पहले एनडीए पहले ही एक सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है. गुजरात की सूरत सीट उसके खाते में आ चुकी है.
क्या मोदी रचेंगे इतिहास?
एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद पीएम मोदी और देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को लेकर चर्चा तेज है. चौक चौराहों पर बहस हो रही है कि पीएम मोदी नेहरू के कद को देखते हुए कौन सा इतिहास रच देंगे.अगर नतीजे एग्जिट पोल की तरह होंगे तो नरेंद्र मोदी, गांधी परिवार से बाहर के ऐसे पहले व्यक्ति होंगे, जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे. इससे पहले ये करने का रिकॉर्ड सिर्फ जवाहरलाल नेहरू के पास है. जवाहर लाल नेहरू 1947 से लेकर 1964 तक कुल लगातार 4 बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. वैसे तो इंदिरा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी भी तीन-तीन बार प्रधानमंत्री रहे, लेकिन उनका कार्यकाल लगातार नहीं था. इतना ही नहीं, अगर नतीजे एग्जिट पोल की तरह होंगे तो नरेंद्र मोदी, ऐसे पहले गैर कांग्रेसी नेता होंगे जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे.
पूरे देश की धड़कनें बढ़ी हैं…
इस वक्त पूरे देश की धड़कनें बढ़ी हैं. अब से कुछ देर में नतीजे आने से शुरू हो जाएंगे. क्या बीजेपी की तीसरी बार लैंड स्लाइड विक्ट्री होने वाली है…क्या नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले हैं…क्या विपक्ष पूरे देश को चौंकाकर 2004 वाला इतिहास दोहरा सकता है. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की मानें तो लोकसभा चुनाव के असल नतीजे एग्जिट पोल के नतीजों के बिल्कुल उलट होंगे. रविवार को यही बात कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कही थी. तब उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के एक गाने का जिक्र किया था. उन्होंने इंडिया अलायंस की 295 सीट आने का दावा किया था.पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला ने अपनी हत्या से पहले 295 टाइटल वाला एक गाना गाया था. ये गाना उनकी मौत के बाद खूब वायरल हुआ था.
04 Jun 2024 05:59 AM (IST)
रिजल्ट से जुड़ा हर अपडेट सबसे पहले टीवी9 भारतवर्ष पर
लोकसभा चुनाव के नतीजों की घड़ी आ गई है. लोकसभा सीटों की हर राउंड की गिनती की एक-एक डिटेल सबसे पहले आपको TV9 भारतवर्ष पर मिलेगी. दो घंटे बाद साफ होने लगेगा कि देश ने मोदी की गारंटी पर यकीन किया है या फिर विपक्ष के खटाखट वाले वादों पर. बीजेपी के चुनावी अभियान में राम मंदिर, अनुच्छेद 370, विकसित भारत, CAA और विरासत टैक्स जैसे मुद्दों की गूंज भी इस चुनाव में दिखाई और सुनाई दी तो विपक्ष ने बेरोजगारी, महंगाई और जनसंख्या के अनुपात में भागीदारी को चुनावी हथियार बनाया. इन मुद्दों की बिसात पर हुए चुनावी इम्तिहान के आज नतीजे आने वाले हैं.
04 Jun 2024 05:49 AM (IST)
मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम
देशभर के मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम हैं. किसी भी गड़बड़ी से निपटने के लिए काउंटिंग सेंटर्स पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. उधर, चुनाव में जीत के बाद जश्न की बड़ी तैयारी हो रही है. बिहार से महाराष्ट्र तक लड्डुओं के ऑर्डर दिए गए हैं.
04 Jun 2024 05:39 AM (IST)
8 बजे से वोटों की गिनती
लोकसभा चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. इस चुनाव में सात चरणों में वोटिंग हुई है. पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हुई थी तो आखिरी चरण की वोटिंग 1 जून को हुई.
04 Jun 2024 05:13 AM (IST)
लोकसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे सामने
लोकसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे. देश की 543 लोकसभा सीटों पर कुल सात चरण में चुनाव संपन्न हुए हैं. आखिरी चरण के लिए 1 जून को वोटिंग हुई. इस बार के चुनाव में एक तरफ सत्ताधारी पार्टी बीजेपी की अगुवाई वाला एनडीए है तो दूसरी ओर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों वाला इंडिया गठबंधन है. कुछ ही घंटे में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी.
Loksabha Election Result 2024: जिस दिन का इंतजार राजनीतिक पार्टियों को पिछले कुछ दिनों से था वो आ गया है, क्योंकि आज लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने वाले हैं. आज साफ हो जाएगा कि केंद्र में किसकी सरकार बनने जा रही है. क्या नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं या विपक्षी गठबंधन इंडिया अपने प्रदर्शन से चौंकाएगा. बीजेपी जहां 400 से ज्यादा सीटें जीतने की उम्मीद कर रही है तो इंडिया गठबंधन दावा कर रहा है कि उसको 295 सीटें मिल रही हैं. हालांकि इन तमाम दावों पर आज ब्रेक लग जाएगा.
आज ये भी साफ हो जाएगा कि जनता ने किसके भाषण पर विश्वास किया. किसके वादों पर उसे भरोसा है. बीजेपी अगर जीत हासिल कर लेती है तो वो लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता पर काबिज होगी. वहीं अगर इंडिया गठबंधन को जीत मिलती है तो 10 सालों के बाद कांग्रेस केंद्र सरकार में होगी. लोकसभा चुनाव-2024 की शुरुआत 19 अप्रैल को हुई थी. यही वो दिन था जब पहले चरण की वोटिंग हुई. कुल सात चरणों में मतदान हुआ. आखिरी चरण की वोटिंग 1 जून को हुई. चुनाव नतीजों से जुड़े हर अपडेट के लिए आप हमारे साथ बने रहिए.







