उत्तरप्रदेशराष्ट्रीय

UP Lakhimpur Violence Live : केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे समेत 14 के खिलाफ केस दर्ज, अखिलेश यादव के घर के बाहर भारी फोर्स तैनात

कृषि कानूनों और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बयान का विरोध कर रहे किसानों और मंत्री के बेटे के बीच रविवार को हिंसक टकराव पैदा हुआ.

घटना में आठ लोगों की मौत हो गई. इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लखीमपुर पहुंची हैं.यूपी के लखीमपुर (UP Lakhimpur Violence) में किसानों और मंत्री के बेटे के बीच टकराव के बाद हुई हिंसक घटना में आठ लोगों की मौत से प्रदेशभर में बवाल जारी है.

कृषि कानूनों और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बयान का विरोध कर रहे किसानों और मंत्री के बेटे के बीच रविवार को हिंसक टकराव पैदा हुआ.

घटना में आठ लोगों की मौत हो गई. इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) लखीमपुर पहुंची हैं. इसके अलावा किसान नेता राकेश टिकैत भी लखीमपुर पहुंच गए हैं. किसानों ने घटना के विरोध में देशभर में प्रर्दशन का ऐलान कर दिया है.

  • IPS अजय पाल शर्मा पहुंचे लखीमपुर

     

    IPS अजय पाल शर्मा लखीमपुर पहुंचे हैं.बताया गया कि अजय पाल शर्मा किसानों के बीच हो रही मीटिंग में हिस्‍सा लेने पहुंचे हैं.

  • 04 OCT 2021 09:01 AM (IST) 

    केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी और बेटे के खिलाफ किसानों ने दर्ज कराई शिकायत

     

    कल की घटना को लेकर किसानों ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी और उनके बेटे आशीष मिश्रा टेनी के खिलाफ तिकुनिया, लखीमपुर खीरी में शिकायत दर्ज कराई है

Back to top button