Thursday, May 21, 2026
Latest:
Latestउत्तरप्रदेश

UP: टेंपो को टक्कर मारने के बाद बेकाबू ट्रक पिकअप पर पलटा, 16 की मौत

लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित हुए ट्रक ने टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी। उसके बाद पास से गुजर रही पिकअप पर पलट गया। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गये।

मरने वालों में तीन बच्चे व एक महिला भी शामिल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही डीएम को मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत धनराशि और घायलों को स‍मुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

bLY 0

मंगलवार सुबह लगभग दस बजे सीतापुर की ओर से पान मसाला लेकर आ रहा ट्रक रोजा थाना क्षेत्र में जमुका दोराहे के पास अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने आगे चल रहे टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक पास में गुजर रही पिकअप पर पलट गया।

bLY 1

हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। वहां से गुजर रहे लोगों ने वाहनों में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। पुलिस भी पहुंची, घायलों को जिला अस्पताल भिजवाना शुरू किया। जहां डॉक्टरों ने 16 को मृत घोषित कर दिया। जबकि पांच का इलाज शुरू कर दिया।

IMG 20190827 WA0048

हादसे के बाद हाईवे पर लोगों ने जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसपी डा. एस चिनप्पा ने पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया। दोनों अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां हादसे में घायल हुए टेंपो चालक अनीस से पूछताछ की। अनीस ने उन्हें पूरा घटनाक्रम बताया।

टेंपो चालक से पूछताछ की है। उसकी बातचीत से लग रहा है कि ट्रक का स्टेयरिंग फेल हुआ था, जिससे वह अनियंत्रित हो गया और टेंपो में टक्कर मारने के बाद पिकअप पर पलट गया। मरने वालों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। घायलों का बेहतर इलाज कराया जाएगा। जो भी संभव होगी मदद की जाएगी। – इंद्र विक्रम सिंह, डीएम

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply