Latest

MP में बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण के दौरान काफिले के सामने कूदे लोग; मचा हड़कंप

MP में बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण के दौरान काफिले के सामने कूदे लोग; मचा हड़कंप

MP में बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण के दौरान काफिले के सामने कूदे लोग; मचा हड़कंप

रतलाम/झाबुआ: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण के दूसरे दिन गुरुवार को मध्य प्रदेश में एक बेहद सनसनीखेज वाकया सामने आया, जहां एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जब एक्सप्रेस-वे के रतलाम और झाबुआ जिले के अंतर्गत आने वाले हिस्से का जायजा ले रहे थे, तभी शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पास कुछ ग्रामीण अचानक उनके तेज रफ्तार काफिले के सामने आ गए।

120 किमी की रफ्तार और सामने आ गए लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक्सप्रेस-वे पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का वीवीआईपी काफिला करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की बेहद तेज रफ्तार से गुजर रहा था। इसी दौरान कुछ ग्रामीण अचानक सड़क के बीचों-बीच आ गए। गनीमत यह रही कि रफ्तार को भांपते हुए ग्रामीण समय रहते हाईवे से पीछे हट गए, जिससे एक बहुत गंभीर और जानलेवा दुर्घटना टल गई।

आपस में टकराने से बचीं सुरक्षाकर्मियों की गाड़ियां

अचानक सामने आए लोगों को देखकर काफिले में आगे चल रहे सुरक्षा वाहनों के चालकों ने मुस्तैदी दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाए। अचानक ब्रेक लगने के कारण काफिले में पीछे चल रहे कुछ वाहन भी आपस में टकराने से बाल-बाल बचे। इस अप्रत्याशित घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। MP में बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण के दौरान काफिले के सामने कूदे लोग; मचा हड़कंप

जांच में जुटी पुलिस: यह सुरक्षा में एक गंभीर चूक का मामला माना जा रहा है, क्योंकि केंद्रीय मंत्री के निरीक्षण के दौरान एक्सप्रेस-वे पर बाहरी व्यक्तियों या ग्रामीणों का आना पूरी तरह प्रतिबंधित था। पुलिस और स्थानीय प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि सुरक्षा घेरा तोड़कर ग्रामीण एक्सप्रेस-वे के मुख्य ट्रैक तक कैसे पहुंचे।

Back to top button