Latestमध्यप्रदेश

कल 13 नवंबर को दद्दाधाम दर्शन के लिए पहुंचेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

कटनी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 नवंबर को दोपहर में कटनी के श्री दद्दाधाम पहुंचेंगे, जहाँ वे स्थापित दद्दा जी की प्रतिमा का दर्शन करेंगे और धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

दोपहर 02.10 बजे श्री चौहान उमरिया एएसआरटीयू से श्री दद्दा धाम, झिंझरी, कटनी के लिये हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे। दोपहर 03.10 हेलीकॉप्टर से झिंझरी हेलीपैड पहुंचेंगे जहां से कार द्वारा दद्दा धाम के लिए प्रस्थान करेंगे।दोपहर 03.30 बजे से 04.30 बजे तक वे यहां दर्शन तथा धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 04.30 बजे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान झिंझरी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा उमरिया एयर स्ट्रिप पहुंचकर वायुयान से आगे के लिए प्रस्थान करेंगे।

Back to top button