तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिलाई सेवन न करने की शपथ,मुख एवं दंत स्वास्थ्य परीक्षण कर तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों से कराया अवगत

Picsart 26 11 25 17 49 43 045

तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिलाई सेवन न करने की शपथ,मुख एवं दंत स्वास्थ्य परीक्षण कर तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों से कराया अवग

कटनी। युवाओं को तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नशा मुक्त भारत अभियान एवं उमंग कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) तथा रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेयी की अध्यक्षता में तथा जिला नोडल अधिकारी डॉ. चांदनी रिमझा, रासेयो जिला संगठक डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी डॉ. चांदनी रिमझा ने उपस्थित विद्यार्थियों को तंबाकू एवं तंबाकू से निर्मित उत्पादों का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए मुख एवं दांतों के स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के मुख एवं दांतों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। साथ ही परीक्षण के आधार पर आवश्यक परामर्श देते हुए उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए उन्हें नशे से दूर रहने तथा तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनाना रहा।
इस अवसर पर डॉ. चांदनी रिमझा, डॉ. माधुरी गर्ग, डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह, डॉ. राजकुमार सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही।

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श