Wednesday, April 8, 2026
Latest:
Latest

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम वासियों ने नदी में श्रमदान से किया गहरीकरण कार्य

कटनी। आज  मध्य प्रदेश शासन द्वारा जिला कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देशन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिशिर गेमावत के मार्गदर्शन, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रदीप सिंह एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉक्टर तेज सिंह केशवाल के नेतृत्व, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक बाल मुकुंद मिश्र के समन्वय से जल स्रोतों के संरक्षण संवर्धन और पुनर्जीवन के लिए चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के अंतर्गत ग्राम हरदुआ अलोनी नदी में नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति हरदुआ एवं ग्राम पंचायत हरदुआ के सहयोग से स्थानीय ग्राम वासियों ने श्रमदान करते हुए गहरीकरण कार्य किया, 5 जून से 16 जून तक चलाए जा रहे इस महत्वपूर्ण अभियान के अंतर्गत सरकार के साथ-साथ आम जनता की भागीदारी के माध्यम से विभिन्न जल स्रोतों नदी, तालाब, कुआं और बावड़ी के संरक्षण, संवर्धन और पुनर्जीवन के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है, जिससे आने वाली वर्षा ऋतु में विभिन्न जल स्रोतों के माध्यम से अधिक से अधिक वर्षा जल का संचय किया जा सके,
इस श्रमदान कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, नवांकुर संस्था के सेक्टर प्रभारी श्री मनीष पांडे ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष अनिल गौतम, नितिन गौतम, ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक सहित अन्य ग्राम वासियों की विशेष उपस्थिति रही

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम