अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह के तहत विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कान, नाक और गला संबंधी समस्याओं की जांच, जरूरतमंद बच्चों को श्रवण यंत्र की सलाह
अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह के तहत विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण
कान, नाक और गला संबंधी समस्याओं की जांच, जरूरतमंद बच्चों को श्रवण यंत्र की सला
कटनी। शासकीय ईपीईएस माध्यमिक शाला पहरुआ में अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह के अवसर पर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को कान, नाक एवं गला संबंधी स्वास्थ्य जांच के लिए एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यालय के 191 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही और विशेषज्ञों द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर में ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थैरेपिस्ट आभा नामदेव तथा चिकित्सक डॉ. रूपा प्रसाद, पूजा पांडे और दिव्यम खरे ने विद्यार्थियों की जांच की। परीक्षण के दौरान कुछ बच्चों में कान के संक्रमण, कान में मैल, बचपन से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं तथा सुनने में कमी जैसी समस्याएं सामने आईं। जिन बच्चों को कम सुनाई देता है, उन्हें चिकित्सकीय परामर्श के साथ श्रवण यंत्र लगाने की सलाह दी गई।
शिविर के दौरान विद्यार्थियों की केवल कान, नाक और गले की ही नहीं, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य की भी नि:शुल्क जांच की गई। जांच में कमजोर पाए गए बच्चों को आवश्यकतानुसार दवाइयां भी प्रदान की गईं। वहीं, जिन बच्चों में सुनने की क्षमता कम पाई गई, उनकी समस्या के समाधान के लिए श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने की दिशा में परामर्श दिया गया।
आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बच्चों में सुनने से संबंधित समस्याओं की समय रहते पहचान कर उनका उपचार एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का विद्यार्थियों की पढ़ाई और सामान्य जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।








