“ऑपरेशन शिकंजा” के तहत कटनी पुलिस की 69 अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई,लगभग 86 हजार मूल्य की 128 लीटर अवैध देशी/विदेशी एवं 49 लीटर कच्ची शराब जब्त*

*“ऑपरेशन शिकंजा” के तहत कटनी पुलिस की 69 अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई,लगभग 86 हजार मूल्य की 128 लीटर अवैध देशी/विदेशी एवं 49 लीटर कच्ची शराब जब्त
कटनी — जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कटनी पुलिस द्वारा संचालित विशेष अभियान “ऑपरेशन शिकंजा” के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन अभियान चलाते हुए 69 प्रकरणों में कुल 69 अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से — लगभग 86,000/- रुपये मूल्य की 128 लीटर अवैध देशी/विदेशी शराब एवं 49 लीटर कच्ची शराब को जप्त किया गया है। उक्त कार्रवाई में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कटनी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण या विक्रय की सूचना हो, तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 7587615946 पर सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।








