Site icon Yashbharat.com

UK से जबलपुर आने वाले 41लोग, 7 आए ही नहीं, 17 की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

images 65 1

जबलपुर, आशीष शुक्ला। इंग्लैंड से जबलपुर आए एक नागरिक का पता नहीं चल पा रहा है।

पासपोर्ट पर दर्ज अंकित नाम व पते के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उसकी तलाश में जुटी रही, परंतु शुक्रवार को भी उसका पता नहीं चल पाया।

जिसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से भारत सरकार को रिपोर्ट भेजी गई*। इधर, शुक्रवार को कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गई तथा 46 नए संक्रमित मिले, जिसके बाद कोरोना मरीजों की संख्या बढकर 15 हजार 343 हो गई है।

दो लोग आकर चले गए, सात आए ही नहीं

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के अनुसार हाल ही में इंग्लैंड से जबलपुर आने वाले 41 लोगों का पता चला था। महानगरों के विमानतल से प्राप्त जानकारी के आधार पर भारत सरकार ने उन लोगों की सूची भेजी थी ताकी उनकी सैंपलिंग करवाते हुए कोरोना के दूसरे स्ट्रेन के संक्रमण का पता लगाया जा सके। 41 लोगों में से सात ऐसे रहे जो जबलपुर आए ही नहीं। एक व्यक्ति सागर तथा एक और भोपाल चला गया। 24 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए जिनमें 17 की निगेटिव रिपोर्ट मिली है। शुक्रवार को भी स्वास्थ्य विभाग का अमला इंग्लैंड से जबलपुर आए अन्य लोगों की तलाश में जुटा रहा।

विमानतल पर पहुंचे सीएमएचओ, प्रत्येक यात्री की स्क्रीनिंग

कोरोना की दूसरी स्ट्रेन के खतरे से जबलपुर को बचाने के लिए डुमना विमानतल पर खास नजर रखी जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुरारिया विमानतल पहुंचे और इंग्लैंड समेत अन्य किसी देश भी देश की यात्रा कर लौटने वालों की स्क्रीनिंग व क्वारेंटाइन के निर्देश दिए। विमानतल पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग को यह आशंका भी है कि विदेश की यात्रा कर भारत पहुंचे लोग महानगरों से ट्रेन से भी जबलपुर पहुंच सकते हैं। प्रदेश के पहले कोरोना मरीज अग्रवाल परिवार के सदस्य विदेश यात्रा करने के बाद जबलपुर ट्रेन से आए थे।

Exit mobile version